फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- पुलिस देगी साथ, नहीं होगा अन्याय

Mon, 29 Nov 2021 10:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में सोमवार को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आए लोगों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और एसएसपी से कहा कि जन सुनवाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इससे लोगों को न्याय मिलेगा। लोगों की समस्याओं का समाधान तुरंत होगा।

उन्होंने ने लोगों की समस्याएं सुनी और भरोसा दिया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। मुख्यमंत्री का जनता दरबार हिंदू सेवाश्रम में लगाया गया, जहां पर करीब दो सौ लोगों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
इसके अलावा करीब 100 लोगों से उन्होंने अपने कार्यालय के पास मुलाकात की। जनता दरबार में आए अधिकतर मामले भूमि विवाद और पुलिस से जुड़े होने के कारण सीएम योगी ने तुरंत डीएम, एसएसपी से बात की।
विज्ञापन

3 of 5
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस का मामला उन्होंने एसएसपी तथा भूमि विवाद का मामला डीएम को दिया। अन्य जनपदों के जो भी प्रार्थना पत्र थे, उन्हें साथ लेकर लखनऊ गए। जनता दरबार के दौरान सीएम एक-एक फरियादी से मिले और उनकी समस्या सुनी।

4 of 5
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
किसी अधिकारी पर नाराजगी तो नहीं जाहिर की पर डीएम, एसएसपी से कहा कि जन सुनवाई से समस्या का समाधान तुरंत हो। इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
हर बार की तरह मुख्यमंत्री ने सुबह सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दर्शन, पूजन किए। अन्य देवी देवताओं का दर्शन पूजन के बाद मंदिर का भ्रमण कर साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। वहां से गोशाला गए गायों को गुण और बिस्किट खिलाया। अपने पालतू स्वान कालू और गुल्लू को भी दुलारा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें