फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2020: रंग में सराबोर सीएम योगी की नहीं देखी होगी ऐसी तस्वीर, देखकर भी नहीं होगा विश्वास

Tue, 10 Mar 2020 10:59 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हर साल की तरह इस बार भी होली खेलने के लिए अपने शहर गोरखपुर में आ गए हैं लेकिन वे किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि फिर भी यहां होली खेलने की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बीच हम आपको बीते साल की होली की कुछ झलकियां दिखाएंगे। इसमें सीएम योगी का रूप देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला।
हर साल की तरह बीते साल भी गोरखपुर में घंटाघर से होली के लिए रथ के साथ शोभायात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा के शुरू होने से पहले हजारों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। रथ पर ही अबीर, गुलाल के अलावा बाल्टी में रंग घोल कर रखा गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कपड़ों के ऊपर से रेनकोट और आंख पर काला चश्मा पहना हुआ था। वे कुछ लोगों के साथ रथ पर ही सवार थे।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला।
परंपरागत रूप से रंगभरी होली का आगाज कुछ लोगों के रंग और अबीर लगाने के बाद शुरू होता था। कुछ भक्त सीएम योगी को अबीर, गुलाल लगाते थे तो कुछ लोगों को वो खुद लगाते थे। इसके बाद रथ यात्रा शुरू होती थी।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला।
अबीर गुलाल उड़ाने के साथ ही बाल्टी में रखे रंग को लोगों के ऊपर फेंकना शुरू किया जाता था। फिर क्या चारों तरफ से पिचकारियों से रंगों की बौछार होने लगती थी। रथ के आगे पीछे मस्ती में नाचते व होली के गीत गाते हुए हजारों की भीड़ चल रही थी।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला।
इस बीच हर तरफ से रंगों की फुहार भीड़ पर पड़ती थी। इतना ही नहीं इस मस्ती में अपने को भागीदार बनाने के लिए हर कोई इच्छुक था। सड़क के किनारे घरों की छतों पर खड़ी महिलाएं व लड़कियां भी रंग गुलाल व फूल की बारिश करती थीं। हवा में उड़ रहे गुलाल होली के उल्लास को और मोहक बना देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला।
इस साल शायद वह नजारा देखने के लिए नहीं मिलेगा क्योंकि सीएम योगी ने ट्वीट करके पहले ही बता दिया है कि वे कोरोनावायरस के कारण इस बार होली के कार्यक्रम से दूर रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें