फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी आज जनता को सौंपेंगे गोरक्षनाथ और रामघाट, तस्वीरों में देखिए इसकी खूबसूरती की पहली झलक

Tue, 16 Feb 2021 06:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
Ramghat - फोटो : अमर उजाला।
वसंत पंचमी के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम राप्ती तट के दो घाटों का लोकार्पण करेंगे। नदी के एक तरफ अब तक राजघाट नाम से जाना जाने वाला तट अब गुरु गोरक्षनाथ घाट होगा। दूसरी तरफ का तट श्रीरामघाट नाम से जाना जाएगा। लोकार्पण के बाद रमणीक स्थल में बदल चुके ये घाट आम जन के लिए खोल दिए जाएंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 6
Ramghat - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री हाबर्ट बंधे से गुरु गोरक्षनाथ घाट तक पहुंचने के लिए नई सीसी सड़क तक सीसी नाली का भी शिलान्यास करेंगे। इन सभी विकास परियोजनाओं की लागत करीब 60.65 करोड़ रुपये है। लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 6
Ramghat - फोटो : अमर उजाला।
अंत्येष्टि स्थल का भी हुआ कायाकल्प
लंबे समय तक उपेक्षित राजघाट अंत्येष्टि स्थल का भी कायाकल्प हो चुका है। गुरु गोरक्षनाथ घाट पर सभी जरूरी सुविधाओं से युक्त अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया गया है। प्रदूषण मुक्त लकड़ी एवं गैस आधारित शवदाह संयंत्र की स्थापना भी की गई है। 16 फरवरी की शाम मुख्यमंत्री योगी इसका भी लोकार्पण करेंगे।


 

4 of 6
Ramghat - फोटो : अमर उजाला।
नाव से श्रीराम घाट जाएंगे सीएम, दीपोत्सव व भजन संध्या भी होगी
लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री योगी दोनों घाट का निरीक्षण करेंगे। गुरु गोरक्षनाथ घाट से मोटर बोट पर बैठकर श्रीराम घाट जाएंगे। इस अवसर पर भव्य दीपोत्सव, राप्ती आरती के साथ ही भजन संध्या का भी आयोजन होगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
Ramghat - फोटो : अमर उजाला।
भगवान शंकर की 30 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी
गुरु गोरक्षनाथ घाट पर भगवान शंकर की भव्य प्रतिमा स्थापित होगी। महादेव की यह प्रतिमा 30 फीट ऊंची होगी। प्रतिमा के शीर्ष भाग से जल धारा प्रवाहित होकर भगवान की जटा से गंगा अवतरण का आभास कराएगी।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
नर्सिंग छात्राओं के शपथ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा संचालित गुरु श्री गोरक्षनाथ स्कूल आफ नर्सिंग एवं गुरु श्री गोरक्षनाथ कालेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं के सेवा शपथ ग्रहण समारोह में भी मौजूद रहेंगे। गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में अपराह्न 3 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह एवं एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय भी मौजूद रहेंगे। गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज आफ नर्सिंग की प्राचार्या डॉ. डीएस अजीथा एवं गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय के निदेशक मेजर जनरल डॉ. अतुल बाजपेई की देखरेख में सोमवार तक कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गईं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें