फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर: बाल श्रद्धालुओं से मिले CM योगी, पूछा- 'कहां से आए हैं,किस क्लास में पढ़ते?';बरसाया प्यार-दुलार

Sun, 15 Sep 2024 11:02 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 7
बच्चों को टॉफी देकर दुलार करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरखनाथ का दर्शन करने आए बाल श्रद्धालुओं पर जमकर प्यार-दुलार बरसाया।
विज्ञापन

2 of 7
बच्चों को टॉफी देते दुलारते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इन बच्चों से खूब बातें की, चॉकलेट गिफ्ट की और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

3 of 7
बच्चों को टॉफी देते दुलारते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर में सप्ताह भर चलने वाले श्रद्धांजलि समारोह के अंतर्गत शनिवार को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ में सम्मिलित होने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार सुबह दिनचर्या परंपरागत रही।

4 of 7
बच्चों को चॉकलेट देकर दुलारते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ के  दर्शन-पूजन के बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री मंदिर की गोशाला में पहुंचे और गोसेवा करते हुए वहां कुछ समय व्यतीत किया।
विज्ञापन

5 of 7
गोसेवा करते सीएम योगी( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान सीएम योगी ने परिजनों के साथ मंदिर में दर्शन पूजन करने आए बच्चों पर भी खूब प्यार लुटाया।
विज्ञापन

6 of 7
बच्चे को चॉकलेट देते हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
गुरु गोरखनाथ जी के मुख्य मंदिर के सामने मुख्यमंत्री की नजर परिजनों के साथ आए बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने सबको अपने पास बुला लिया। सभी बच्चों से उनका नाम पूछा, कहां से आए हैं और किस क्लास में पढ़ते हैं, इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोरखनाथ मंदिर आने पर गोरखनाथ मंदिर के गोसाला में सीएम योगी जरूर सेवा करते हैं - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने बच्चों से बेहद आत्मीय तरीके से संवाद करने के साथ उनसे हंसी ठिठोली भी की। सबको चॉकलेट गिफ्ट की। फिर सबके माथे पर हाथ फेरकर प्यार-दुलार और आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें