फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराधाष्टमी महोत्सव:गोरखपुर में राधे-राधे संकीर्तन पर झूमे श्रद्धालु-इस्कॉन में जुटे राधा-रानी भक्त;तस्वीरें

Thu, 12 Sep 2024 05:52 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 12
राधाष्टमी - फोटो : अमर उजाला
श्रीराधाष्टमी पर बुधवार को श्रीराधारानी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गीता वाटिका में आयोजित जन्मोत्सव में राधे-राधे संकीर्तन की गूंज पर श्रद्धालु झूमते रहे। प्रभातफेरी निकाली गई।
विज्ञापन

2 of 12
राधाष्टमी - फोटो : अमर उजाला
सामूहिक पद गायन, सत्संग व रासलीला का भक्तों ने आनंद लिया। गीता वाटिका में पूर्वाह्न 11:53 बजे राधा जी का जन्मोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

3 of 12
राधाष्टमी - फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में भक्तों ने आरती व संकीर्तन कर राधारानी के चरणों में अपनी आस्था व श्रद्धा अर्पित की। इस दौरान भजन-कीर्तन भी किया गया। जिसमें श्रद्धालु झूम उठे।

4 of 12
राधाष्टमी - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को शहनाई वादन से हुई। सुबह 6:30 बजे परिसर में प्रभातफेरी निकाली गई। मंदिर के छोटे ठाकुरजी (सचल विग्रह) रथ पर विराजित थे। निमाई-निताई (चैतन्य महाप्रभु व नित्यानंद महाप्रभु) का मधुमय संकीर्तन वातावरण में आनंद भर रहा था। ''''राधिकारमण अंबुजनयन नंद नंदन नाथ हे'''' गाते हुए भक्तगण नृत्य करते चल रहे थे।
विज्ञापन

5 of 12
राधाष्टमी - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को शहनाई वादन से हुई। सुबह 6:30 बजे परिसर में प्रभातफेरी निकाली गई। मंदिर के छोटे ठाकुरजी (सचल विग्रह) रथ पर विराजित थे।
विज्ञापन

6 of 12
राधाष्टमी - फोटो : अमर उजाला
निमाई-निताई (चैतन्य महाप्रभु व नित्यानंद महाप्रभु) का मधुमय संकीर्तन वातावरण में आनंद भर रहा था। 'राधिकारमण अंबुजनयन नंद नंदन नाथ हे' गाते हुए भक्तगण नृत्य करते चल रहे थे।
विज्ञापन

7 of 12
राधाष्टमी - फोटो : अमर उजाला
भाईजी के पावन कक्ष, समाधि स्थल व नेह निकुंज होते हुए राधाष्टमी पंडाल में पहुंचकर प्रभातफेरी समाप्त हुई। इसके बाद पंडाल में सामूहिक संकीर्तन व पद गायन शुरू हुआ। राधा जन्म के समय ''''महारस पूरन प्रगट्यौ आनि।

8 of 12
राधाष्टमी - फोटो : अमर उजाला
अति फूलीं घर-घर ब्रजनारी श्रीराधा प्रगटी जानि'''' के समवेत स्वर गूंज उठे। जन्म की आरती के बाद पुन: पदगायन किया गया। श्रद्धालुओं ने भाईजी हनुमान प्रसाद पोद्दार के आडियो प्रवचन का लाभ लिया।

9 of 12
राधाष्टमी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद राधे-राधे का उद्दामनाम संकीर्तन हुआ, श्रद्धालु झूमते रहे। सायं समाधि स्थल पर दीपोत्सव मनाया गया। वृंदावन से आई रासमंडली ने ''''श्रीराधा जन्मोत्सव'''' लीला प्रिया-प्रियतम के नित्य रासविहार, मयूर-नृत्य व डांडिया-नृत्य के बाद श्रीराधा जी के जन्मोत्सव की लीला का मंचन किया गया।

10 of 12
राधाष्टमी - फोटो : अमर उजाला
साथ ही देर रात तक संकीर्तन-पद गायन के साथ रात्रि-जागरण हुआ। बृहस्पतिवार को डांडिया व दधिकर्दमोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

11 of 12
राधाष्टमी - फोटो : अमर उजाला
इस्कॉन ने धूमधाम से मनाई राधाष्टमी
इस्कॉन द्वारा राधाष्टमी उत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। जिसमें कृष्ण भक्तों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक कीर्तन और भजन ने माहौल को और भी धार्मिक व आध्यात्मिक बना दिया। जैसे बरसाना यहीं आ गया हो।
विज्ञापन

12 of 12
राधाष्टमी - फोटो : अमर उजाला
भक्ति-संगीत की लहरों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, श्रोता झूमने लगे, जिससे उत्सव का आनंद दोगुना हो गया। भव्य आयोजन के मुख्य वक्ता कमल लोचन ने समाज में एकता और सच्चे प्रेम के संदेश को साझा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें