गोरखपुर में पीएम मोदी व सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
तीन चरणों में हुआ सर्वे
कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने बताया कि सर्वे मेें राष्ट्रीयता, धर्म, विकास, निशुल्क राशन, मुद्रास्फीति, आतंकवाद, हिजाब विवाद, ब्राह्मण, उच्च जाति, ओबीसी, एससी-एसटी, मुस्लिम, राजनीतिक दल का प्रभाव, राष्ट्रीय नेता, मुख्यमंत्री का प्रभाव और लोकल प्रत्याशियों के मुद्दों पर लोगों की राय ली गई है। इलेक्शन स्टडी सेल ने तीन चरणों में सर्वे को पूरा किया। पहले चरण मेें 13-21 फरवरी तक तकनीकी डाटा को द्वितीयक स्रोत से प्राप्त किया। दूसरे चरण में 24-28 फरवरी तक हर विधानसभा सीट में 25 नोटिफाइड पोलिंग बूथ पर फील्ड सर्वे किया। तीसरे चरण में तीन मार्च को चार नोेटिफाइड बूथ पर हर विधानसभा में चुनाव के दिन फील्ड सर्वे किया। सर्वे रिपोर्ट को तैयार करने में इलेक्शन स्टडी सेल के बाहरी विशेषज्ञ और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट प्रो. मुकुल सक्सेना ने अहम भूमिका निभाई।