जनता दरबार में सीएम योगी का इंतजार करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जैसे ही अगले फरियादी की ओर बढ़े, वैसे ही दो बच्चियां रोने लगीं। बोलीं, पिता की मौत के बाद मां ने घर छोड़ दिया। पैतृक आवास में रहकर गुजर-बसर कर रहे हैं। कुछ दिन पहले सौतेले पिता और उसके सहयोगी ने छेड़खानी की, फिर कब्जे की नीयत से मकान बेचने का सौदा कर लिया। मुख्यमंत्री ने पूछा, किसने सौदा किया तो बच्चियों ने जनता दरबार में आए रामनारायण गुप्ता की तरफ इशारा कर दिया। साथ ही कहा कि आरोपित ने छेड़खानी भी की थी, इसका मुकदमा दर्ज है। यह सुनकर मुख्यमंत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। स्थिति भांप कर आरोपित भागने की कोशिश करने लगा।