फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर CM योगी आदित्यनाथ ने किया जलाभिषेक, तस्वीरों में देखें कुछ इस अंदाज में की पूजा

Fri, 21 Feb 2020 06:24 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक करते सीएम योगी। - फोटो : Twitter
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं शिवरात्रि पर शहर के हर मंदिर को सजाया गया है। शहर में जाम की स्थिति पैदा न हो, इसलिए पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है।

विज्ञापन

2 of 5
गाय को गुड़ खिलाते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
शुक्रवार सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी दिनचर्या के हिसाब से पहले गौशाला गए, वहां से जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनी। इसके बाद वे पूजा करने के लिए बैठ गए।
विज्ञापन

3 of 5
भगवान शिव की पूजा करते सीएम योगी। - फोटो : ट्विटर।
वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्विट करके जनता को शिवरात्रि की बधाई दी, उन्होंने लिखा कि देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित 'महाशिवरात्रि' के पवित्र पर्व की सभी भक्तों को असंख्य शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि वे हमें अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित करें और समस्त जगत का कल्याण करें। 'हर हर महादेव'

4 of 5
गोरखनाथ मंदिर में पूजा करते सीएम योगी। - फोटो : ट्विटर।
बता दें कि सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हैं। गुरूवार सुबह 10 बजे वह शहर पहुंच गए थे । उन्होंने पहले गैलेंट समूह की ओर से सहजनवां के ग्राम बसिया गांव में स्कूल का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मानसरोवर मंदिर में पूजा करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने अंधियारी बाग के मानसरोवर मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे। वहां उन्होंने खास अंदाज में भगवान की पूजा अर्चना की। इसके बाद वे एमएमएमयूटी के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें