फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown Gorakhpur: गोरखपुर में कभी नहीं पसरा था इतना सन्नाटा, गवाह है गोरखनाथ मंदिर, जानें कैसे

Sun, 12 Apr 2020 01:01 PM IST
vivek shukla टीपी शाही, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
गोरखपुर में लॉकडाउन: गोरखनाथ मंदिर में पसरा सन्नाटा (सीएम योगी की फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर में इतना सन्नाटा तब भी नहीं था जब वह जेल में थे। बता दें कि कोरोना की चुनौतियों से निपटने के लिए देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में सभी सार्वजनिक स्थल प्रतिबंधित किए गए हैं। वहीं गोरखनाथ मंदिर जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है, वहां इन दिनों सन्नाटा छाया हुआ है। आगे की स्लाइड में पढ़ें कि मंदिर में इतना सन्नाटा कब हुआ था....
विज्ञापन

2 of 7
गोरखपुर में लॉकडाउन: गोरखनाथ मंदिर में पसरा सन्नाटा (सीएम योगी की फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारका तिवारी बताते हैं कि बात 2007 की है, जब जिले में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था। उस समय प्रदेश में मुलायम सिंह की सरकार थी, तब योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के सांसद हुआ करते थे। इस दौरान योगी सर्किट हाउस में अधिकारियों से मिलने जा रहे थे कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के बाद जिले की स्थिति विस्फोटक हो गई। जगह-जगह आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं होने लगी।
विज्ञापन

3 of 7
गोरखपुर में लॉकडाउन: सीएम योगी आदित्यनाथ (file)। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस योगी आदित्यनाथ को लेकर जैसे-जैसे जेल की तरफ बढ़ रही थी, वैसे ही हर तरफ आगजनी, तोड़फोड़ व पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया जा रहा था। पुलिस ने योगी आदित्यनाथ को जेल में पहुंचा दिया लेकिन उसके बाद भी तनाव बरकरार रहा।

4 of 7
गोरखपुर में लॉकडाउन: गोरखनाथ मंदिर परिसर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में गोरखनाथ मंदिर ही नहीं शहर की सारी दुकानें बंद कर दी गईं। इतना ही नहीं व्यापारियों ने एलान कर दिया था कि वह तब तक दुकानें नहीं खुलेंगी जब तक योगी आदित्यनाथ रिहा नहीं हो जाते। इसकी सूचना मिलने के बाद योगी ने व्यापारी नेताओं को बुलाया और उनसे कहा कि जनहित के लिए अपनी दुकान खोलें।
विज्ञापन

5 of 7
गोरखपुर में लॉकडाउन: लॉकडाउन के कारण गोरखनाथ मंदिर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर में भी पूरी तरह से सन्नाटा पसरा था। मंदिर के आसपास व परिसर की सारी दुकानें बंद थी। ऐसे में पीठाधीश्वर अवैध नाथ जी महाराज व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद महाराज के नेतृत्व में हनुमान मंदिर के पास हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा था। मंदिर में योगी के समर्थक जाते थे और अपना समर्थन व्यक्त करते थे। वहीं चारों तरफ सन्नाटा और खामोशी का वातावरण रहता था।
विज्ञापन

6 of 7
गोरखपुर में लॉकडाउन: गोरखनाथ मंदिर परिसर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर में आज वही स्थिति फिर एक बार पैदा हो गई है। बल्कि अब तो उससे भी बदत्तर स्थिति हो गई है। लॉकडाउन के कारण कोई धार्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रम ना होने के कारण तथा मंदिर का कपाट बंद होने के बाद मंदिर परिसर में कोई नहीं जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोरखपुर में लॉकडाउन: गोरखनाथ मंदिर के बाहर सड़क पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
दुकानें बंद है, हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है। मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी का कहना है कि तब महाराज जी 11 दिन में रिहा हो गए थे और मंदिर में रौनक लौट आई थी। अब तो 16-18 रोज हो गया लेकर मंदिर में सन्नाटा पसरा हुआ है। ऐसी विकट स्थिति उन्होंने कभी नहीं देखी थी। ऐसी स्थिति उस दौर में भी नहीं थी जब गोरक्ष पीठ के उत्तराधिकारी जेल में बंद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें