सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
महिला पीएसी बटालियन भवन पर 397 करोड़ होंगे खर्च
गोरखपुर में महिला पीएसी बटालियन पर 397 करोड़ और पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भवन पर 165 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पीएसी महिला बटालियन भवन कई अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इसमें प्रशासनिक ब्लाक, क्वार्टर गार्ड, क्वार्टर मास्टर स्टोर एमटी ऑफि स, 15 गैराज, मनोरंजन कक्ष, स्वागत हाल, अस्पताल भवन, 200 महिला जवानों के लिए बैरक और 252 के लिए ट्रांजिट हॉस्टल, सभागार और गजटेड गेस्ट हाउस का निर्माण होगा। इसी तरह नान गजटेड 10 अतिथि कक्ष, सामुदायिक केंद्र, रेडियो ब्रांच ऑफिस, जिम हॉल, दो कैंटीन, गैस गोदाम, भोजनालय, 36 बाथरूम, 800 लोगों की क्षमता का मल्टीपरपज शेड, स्वीमिंग पूल, पुस्तकालय भवन, विद्युत सब स्टेशन भी इस परिसर का हिस्सा होंगे। वहीं पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के आवासीय भवन पर 43 करोड़ जबकि अनावासीय भवन के निर्माण पर 122 करोड़ खर्च होंगे। दोनों परियोजनाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से 54.56 एकड़ जमीन आवंटित की गई है।