लोक कलाकारों ने की नृत्य-गायन की प्रस्तुति।
- फोटो : अमर उजाला।
वर्चुअल शिलान्यास व लोकार्पण के दौरान विभिन्न शैलियों के लोकनृत्य व गायन प्रस्तुत किए गए। मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन आदि विषयों पर केंद्रित शानदार प्रस्तुति लोक कलाकारों ने की। रानी बाग ग्रामीण क्षेत्र, कजाकपुर, महादेव झारखंडी नंबर एक, बिछिया, बरहुआं, शिवपुर शाहबाजगंज, सूबा बाजार ग्रामीण क्षेत्र, खजनी तहसील, जंगल सालिकराम, पादरी बाजार ग्रामीण क्षेत्र, सेमरा, झरना टोला, हरिसेवक, जंगल तुलसी राम, चाक्सा हुसैन आदि स्थलों पर संस्कृति विभाग की तरफ से कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें अहिरवा, फरूआही, इंद्रासनी, बधावा आदि लोकनृत्य व लोकगायन की प्रस्तुति की गई।