फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, गोरखपुर में खिचड़ी मेले की तैयारियां जोरों पर

Wed, 13 Jan 2021 01:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने एवं मकर संक्रांति के अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर की परंपरा का निर्वहन करने के लिए सीएम योगी गोरखपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने बुधवार को सुबह जनकल्याण के लिए अपने आवास में रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन

2 of 5
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।
इससे पहले बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही। आवास से निकलने के बाद सबसे पहले उन्होंने बाबा गोरखनाथ के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान के साथ बाबा की पूजा-अर्चना की। उसके बाद मुख्यमंत्री अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर गए और उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

3 of 5
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।
हमेशा की तरह उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। आधा घंटा गोशाला में गायों के साथ गुजारने के बाद उन्होंने मंदिर कार्यालय के लालकक्ष में कुछ लोगों से मुलाकात की। उसके बाद मुख्यमंत्री रुद्राभिषेक के लिए अपने आवास के शक्तिपीठ में पहुंचे। वहां आचार्यगण पहले से तैयारी के साथ बैठे थे।

4 of 5
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद गणेश वंदना और शिव पूजा के साथ दुग्ध और जल से रुद्राभिषेक का अनुष्ठान शुरू हुआ, जो एक घंटे से अधिक चला। अंत में आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।
रुद्राभिषेक कराने वाले आचार्यों में प्रधान पुरोहित के अलावा प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, डॉ. रोहित मिश्र, डॉ. रंगनाथ त्रिपाठी, पुरुषोत्तम चौबे, बनारस से आए महंत संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें