फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन के साथ वाटर स्पोर्ट्स का केंद्र बनेगा रामगढ़ ताल, तेजी से हो रहा है शहर का विकास

Sun, 11 Oct 2020 12:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 9
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
योगी आदित्यनाथ के प्रदेश का मुख्यमंत्री के बनने के बाद से गोरखपुर में विकास कार्यों की तरजीह मिली है। इस दौरान जहां पुरानी परियोजनाओं पर तेजी से काम हुआ है वहीं तमाम नई परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें से कई अब बनकर तैयार होने वाली हैं। नगर निगम को अपना भवन मिलने वाला है तो रामगढ़ ताल को नया स्वरूप प्रदान किया गया है। तमाम सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय और वेटनरी कॉलेज की नींव जल्द ही पड़ने वाली है। सैनिक स्कूल, पुलिस ट्रेनिंग और पीएसी महिला बटालियन के लिए हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है। वाटर स्पोर्ट्स का हब बनाने के लिए रामगढ़ ताल में वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। ऐतिहासिक शहीद स्मारकों और प्राचीन मंदिरों का सुंदरीकरण किया जा रहा है, ताकि यहां पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।
विज्ञापन

2 of 9
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
नगर निगम: 2021 में मिलेगा नया भवन
नए साल में नगर निगम का नया सदन तैयार हो जाएगा। शासन ने नई बिल्डिंग के लिए करीब 23.45 करोड़ रुपये को मंजूरी दी है। सदन सात मंजिला होगा, जिसमें तीन मंजिला अंडरग्राउंड पार्किंग होगी। कुल 90 हजार वर्ग फीट में भवन का निर्माण होगा।
विज्ञापन

3 of 9
रामगढ़ ताल के किनारे लहराएगा प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
नए साल में गोरखपुर में प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा लहराने लगेगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और एयरफोर्स से क्लियरेंस मिलने के बाद 246 फीट ऊंचे इस तिरंगे के लिए तैयार खंभे को क्रेन की मदद से खड़ा कर दिया गया है। अभी प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा गाजियाबाद के मुखर्जी पार्क में लगा है, जिसकी ऊंचाई 211 फीट है। 15 किलोमीटर की दूरी से इस तिरंगे को देखा जा सकेगा। 196 करोड़ की लागत से रामगढ़ ताल के सुंदरीकरण एवं प्रदूषण नियंत्रण व संरक्षण का काम पूरा हो जाने के बाद यह ताल शहर का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र बनकर उभरा है।

4 of 9
गोरखपुर महराजगंज निर्माणाधीन फोरलेन। - फोटो : अमर उजाला।
जल्द पूरा हो जाएगा गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन
असुरन से मेडिकल कॉलेज होते हुए महराजगंज तक 31.45 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा। 567.49 करोड़ की लागत से बन रही इस सड़क के चौड़ा हो जाने से शहरी क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। मेडिकल कॉलेज तक मरीज आसानी से पहुंच सकेंगे तो महराजगंज का सफर आसान होगा। इस सड़क के दिसंबर 2020 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है, जबकि भटहट के पास पुल का निर्माण मार्च 2021 तक पूरा होगा। शहरी भाग में मॉडल रोड का भी निर्माण कराया जा रहा है। सड़क के बीच में पॉम के पेड़ विशेष आकर्षक का केंद्र हैं।
विज्ञापन

5 of 9
मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन - फोटो : अमर उजाला।
मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन: सोनौली का सफर होगा आसान
250 करोड़ 95 लाख की लागत से बन रहे मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन का काम अगले साल पूरा हो जाएगा। इसके बन जाने से गोरखनाथ क्षेत्र से बरगदवां तक की दो लाख से अधिक आबादी को जाम से राहत मिल जाएगी। गोरखपुर से सोनौली का सफर आसान हो जाएगा। मार्ग का निर्माण कार्य सितंबर महीने तक 78 फीसदी पूरा हो चुका है, जबकि 179 करोड़ रुपये आवंटित हो चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
आयुर्वेद विश्वविद्यालय और वेटरनरी कॉलेज की नींव जल्द पड़ेगी
शहर से सटे चौरीचौरा तहसील क्षेत्र में जल्द आयुर्वेद विश्वविद्यालय और चरगांवा में वेटरनरी कॉलेज की नींव पड़ जाएगी। दोनों के लिए जगह चिह्नित होने और जमीन ट्रांसफर होने की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही शासन से धन आवंटित हो चुका है।
विज्ञापन

7 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
सैनिक स्कूल, पुलिस ट्रेनिंग और पीएसी महिला बटालियन के लिए हॉस्टल का निर्माण
शहर में सैनिक स्कूल, पुलिस ट्रेनिंग और पीएसी महिला बटालियन के लिए हॉस्टल का निर्माण शुरू हो गया है। सेना में जाने की इच्छा रखने वाले युवाओं को पढ़ाई के लिए दूसरे प्रदेश नहीं जाना पड़ेगा। वहीं, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर बन जाने से पुलिस का अपना प्रशिक्षण केंद्र होगा। लंबे समय से किराए के मकान में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर संचालित हो रहा है।

8 of 9
ऐसा होगा वाटर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स। - फोटो : अमर उजाला
वाटर स्पोर्ट्स का हब बनेगा गोरखपुर
रामगढ़ ताल के समीप निर्माणाधीन वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण 80 फीसदी पूरा हो चुका है। 45 करोड़ की लागत से बनने वाले इस कांप्लेक्स का निर्माण होने से रामगढ़ ताल में वाटर स्पोर्ट्स का आनंद उठाया जा सकेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को यहां प्रशिक्षण दिया जाएगा। मनोरंजन के सारे इंतजाम मौजूद होंगे।
विज्ञापन

9 of 9
चमकाए जा रहे शहीद स्मारक और प्राचीन मंदिर - फोटो : अमर उजाला।
जिले के चौरीचौरा शहीद स्मारक, बिस्मिल शहीद स्मारक, डोहरिया कलां शहीद स्मारक समेत अन्य स्मारकों समेत जटाशंकर और मोहद्दीपुर गुरुद्वारा, कालीबाड़ी मंदिर, रामलीला मैदान, मुक्तेश्वरनाथ, झारखंडी शिवमंदिर, बुढ़िया माई, तरकुलही देवी मंदिर, बांसगांव स्थित प्राचीन मंदिर समेत कई मंदिरों को चमकाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें