फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janta Darbar: नए साल के दिन सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- अधिकारी रखे जनता का ख्याल

Sun, 01 Jan 2023 09:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
जनता दरबार में समस्याएं सुनते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
नये साल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो  दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं।  रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। पीड़ितों को थाने में ही हर हाल में न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को जेल में डाला जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिकारियों को जनता का ख्याल रखना होगा। ठंड के मौसम में कोई भी बाहर ना सोए इसके लिए रैन बसेरों में उचित प्रबंध होना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
जनता दरबार में समस्याएं सुनते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
नए साल के पहले दिन जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
जनता दरबार में समस्याएं सुनते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए। बहुत से लोग जमीन के विवाद का मामला लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा बहुत से इलाज के लिए धन देने की सिफारिश कर रहे थे। उन्होंने 300 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी।

 

4 of 5
गोरखपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह हमेशा की तरह तड़के अपने आवास से निकलने के बाद योगी ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मंदिर परिसर के भ्रमण और गोसेवा के बाद वह हिंदू सेवाश्रम गए, जहां सुबह से ही अपनी समस्या बताने के लिए लोग उनका इंतजार कर रहे थे। वहां आए हर-एक के पास खुद पहुंचकर उनका प्रार्थना-पत्र लिया। प्रशासन से जुड़े मामलों का समस्यात्मक आवेदन पत्र उन्होंने जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें