फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें मुख्यमंत्री योगी के गोरखपुर दौरे के पहले दिन की झलकियां और दिनभर की हलचल

Sun, 09 Feb 2020 10:25 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 16
खोराबार में आरोग्य मेला में संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : शिवहर्ष द्विवेदी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय गोरखपुर दौरे के पहले दिन कई कार्यक्रमों में भाग लिया। शुरूआत में सबसे पहले मुख्यमंत्री प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोराबार में आरोग्य मेला में शामिल हुए। उसके बाद उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में रोजगार मेले का उद्घाटन किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री एमजीपीजी कॉलेज में स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। उसके बाद हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लि. कारखाना परिसर (फर्टिलाईजर कैम्पस) गोरखपुर में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल एवं महिला बटालियन के भवन का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री योगी ने किया।


देखें मुख्यमंत्री योगी के गोरखपुर दौरे की झलकियां और आज दिनभर की हलचल
विज्ञापन

2 of 16
खोराबार में मुख्यमंत्री योगी को सुनते लोग। - फोटो : शिवहर्ष द्विवेदी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। उन्हें सुनते लोग।

इसे भी पढ़ें...
आरोग्य मेले में सीएम योगी बोले- प्रदेश के 200 पीएचसी पर हर रविवार को दवाई, जांच की सुविधा मुफ्त
विज्ञापन

3 of 16
रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के लिए जांच कराते विद्यार्थी। - फोटो : amarujala
डीवीएन पीजी कॉलेज के सभागार में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के लिए जांच कराते विद्यार्थी।

इसे भी पढ़ें...
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन, 17 स्वयं सेवकों ने किया रक्तदान

 

4 of 16
विश्वविद्यालय में रोजगार मेले का उद्घाटन करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
पं. दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सीएम योगी ने रोजगार मेले का उद्घाटन किया। मेले को लेकर युवाओं में बहुत उत्साह रहा।

इसे भी पढ़ें...
सरकार लाएगी इंटर्नशिप स्कीम, हर माह युवाओं को मिलेंगे 2500 रुपये: सीएम योगी
12948 युवाओं को आज गोरखपुर में बंटेगी नौकरियां, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र, उमड़े युवा

 
विज्ञापन

5 of 16
मैदान में परेड करती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज के क्रीडा मैदान में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के संबद्ध महाविद्यालयों रोवर्स रेंजर्स समागम में उपस्थित विभ्राट चंद्र कौशिक चंद्र प्रोफ़ेसर विनय सिंह डॉ अरुण कुमार सिंह प्राचार्य डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह व अन्य।

इसे भी पढ़ें...
डीवीएन पीजी कॉलेज में डॉ विभ्राट बोले-प्राथमिक कक्षाओं में एक घंटा खेल और योग अनिवार्य
विज्ञापन

पीआरकेयू के चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन में चुनी गई नई कार्यकारिणी

6 of 16
महाधिवेशन को संबोधित करते मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव एसपी तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।
पूर्वोत्तर रेलवे कार्मिक यूनियन (पीआरकेयू) का चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन रविवार को लोको ग्राउंड कालोनी में हुआ। इस मौके पर नई कार्यकारिणी चुनी गई। रमाकांत सिंह को अध्यक्ष, महामंत्री राकेश मिश्र, पीसी गुप्ता को कोषाध्यक्ष, एनडी शुक्ल को संरक्षक, संतोष मीना को उप महासचिव, मोहित अग्रवाल को उपाध्यक्ष व राजीव पूजन को कार्यालय मंत्री चुना गया।

संगठन के अध्यक्ष रमाकांत सिंह ने कहा कि यह रेल कर्मियों का यूनियन देशभक्तों का यूनियन है और पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक संगठन है। कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करता है। वर्क्स यूनिटी चैनल के कार्यकारी निदेशक संदीप रौैजि ने कहा कि यदि सभी यूनियनें एक साथ-एक मंच पर आकर संघर्ष नहीं करेंगी तो रेलवे का अस्तित्व ही नहीं रहेगा। महामंत्री राकेश मिश्रा ने कहा कि संगठित होकर रेलवे को बचाने की आवश्यकता है। एलडीसीई की परीक्षा को आब्जेक्टिव कराने का कार्य संगठन किया है। संरक्षक एनडी शुक्ल ने कहा कि अब तो बोनस का भुगतान भी अब समग्र उत्पादकता के आधार पर नहीं होने वाला है, बल्कि व्यक्तिगत कार्य के आधार पर होगा।
विज्ञापन

भोजपुरी संगम की ओर से गोजए सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम

7 of 16
भोजपुरी संगम की बैठक में पुस्तक का विमोचन करते प्रो. राम दरश राय व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी संगम के ओर से इतवार के गोजए सभागार में इं. राजेश्वर सिंह के किताब राम पियारा साधू संत, आ राम नरेश के लिखल भोजपुरी लघु कथा संग्रह ढेबरी के विमोचन भइल।

कार्यक्रम के शुरुआत करत संविधानिक एवं संसदीय अध्ययन संस्थान के सदस्य दीपक मिश्रा कहलें कि सामंती भाषा आ लोक भाषा के संघर्ष निरंतर चलत आ रहल बा। भोजपुरी जइसन लोक भाषा में किताब लिखल अपेक्षाकृत कठिन कार बा। एह पर हमनीं के गर्व के अनुभव होला। एकरे बा लघु कथाकार राम नरेश शर्मा शिक्षक अपने किताब कुछ छोट कहनियन के पाठ कइलें।

इं. राजेश्वर सिंह अपने किताब के कुछ अंश के पाठ कइलें। प्रो. अनिल राय भोजपुरी आ हिंदी के संबंध पर प्रकाश डारत डॉ. केदार नाथ सिंह के कथन के उल्लेख कइलें कि भोजपुरी हमनीं के घर है और हिंदी हमनीं के देश। इहो कहिलें कि भोजपुरी हमरे मन के बोली है आ हिंदी विचार के भाषा हवे। डॉ. आद्या प्रसाद द्विवेदी कहलें कि जे लघु कथा साहित्य के सबसे ताकतवर विद्या हवे।

वरिष्ट साहित्यकार सूर्यदेव पाठक पराग कहलें कि लघु संग्रह भोजपुरी खातिर सुखद बा। प्रो. आरडी राज कहलें कि जे पुस्तक में महापुरुषन के कइले के कोशिश बा। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. चितरंजन मिश्र कहलें कि राजेश्वर सिंह के पुस्तक साधू संतन पर चर्चा करे खातिर महत्वपूर्ण बा। वहीं राम नरेश छोट छोट कहानी कबीर के परंपरा के लागत बा। कार्यक्रम के रवींद्र श्रीवास्तव जुगानी भाई भी आपन विचार रखलें।

एह अवसर पर चंदेश्वर परवाना, अवधेश नंद, डॉ. फूल चंद गुप्ता, डॉ. तारा सिंह अंशुल, सृजन गोरखपुरी, सुधीर श्रीवास्तव, धर्मेंद्र तिवारी, वीरेंद्र मिश्र, अरविंद अकेला, नरसिंह बहादुर चंद, ओम प्रकाश पांडेय, हरिवंश शुक्ल हरिश, रवींद्र मोहन त्रिपाठी, नर्वदेश्वर सिंह, वागेश्वरी मिश्र, राम समुझ सांवरा, डॉ. कुमार विनीत, प्रो. टीएन पांडेय मौजूद रहलें। संयोजक कुमार अभिनीत अतिथियन के आभार व्यक्त कइलें।

ओसवर्ल्ड प्ले वे स्कूल का वार्षिकोत्सव हुआ संपन्न

8 of 16
ओसवर्ड प्ले वे स्कूल वार्षिकोत्सव में मस्ती करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
ओसवर्ल्ड प्ले प्वे स्कूल की तरफ से पांच वार्षिक वर्ष पूरा होने पर तारामंडल स्थित होटल रेड कार्पेट में वार्षिक महोत्सव मनाया गया। वार्षिकोत्सव का विषय ‘मां’ था। इसमें स्कूली बच्चों के साथ उनकी माताओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। फिल्मी गीत पर मां ने जोरदार प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि सुप्रिया द्विवेदी, श्रद्धा त्रिपाठी व कल्पना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। स्कूल बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति की। छोटे बच्चों का नृत्य देखकर लोगों ने खूब वाहवाही की। इस दौरान प्रबंधक गीता मिश्रा, प्रधानाचार्य शालिनी मिश्रा, श्वेता, स्नेहा, शशि, अर्पणा, श्रृष्ठि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

9 of 16
खो खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं महिला खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रहे खो खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं महिला खिलाड़ी।

इसे भी पढ़ें...
खो खो महिला प्रतियोगिता: सावित्री बाई फूले और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जीता मैच

10 of 16
एमजीपीजी कॉलेज में पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
एमजीपीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

गोरखपुर: सीएम योगी बोले- पर्यटन के क्षेत्र में रामगढ़ ताल आया तो मुंबई का जुहू चौपाटी हो जाएगा फेल

11 of 16
पुरातन छात्र सम्मेलन में सम्मानित छात्र। - फोटो : अमर उजाला
जुबली इंटर कॉलेज में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में उपस्थित छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
एल्युमिनाई मीट: पुरानी यादों को दोबारा जीने की तमन्ना लिए मिले पुराने दोस्त, खूब हुआ ‘याराना’

क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी कार्यालय के लिए डायट परिसर में देंगे जमीन

12 of 16
सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी को सम्मानित करते गुआवटा के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी कार्यालय खोलने के लिए डॉयट परिसर में जमीन मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में मृतक आश्रितों को लिपिक वर्ग में तैनाती दी जाएगी, पात्रता होने पर शिक्षक पद पर पदोन्नति दी जाएगी।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री रविवार को सेंट एंड्रयूज कॉलेज में गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (गुआक्टा) के द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. द्विवेदी ने कहा कि 18 वर्ष के अपने शिक्षक कार्यकाल को जब याद करता हूं तो कई सारी घटनाएं, स्मरण सामने होते हैं। यह मुझे शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रेरित करते हैं।

गुआक्टा महामंत्री डॉ. केडी तिवारी ने शासन स्तर पर सहयोग मांगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेके लाल ने गुआक्टा को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गुआक्टा के अध्यक्ष डॉ. एसएन शर्मा ने कहा कि संगठन लगातार शिक्षकों की समस्याओं के लिए संघर्ष करता आ रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि शिक्षकों को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री का सहयोग मिलेगा। अतिथियों का आभार ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्रीश मणि त्रिपाठी ने तथा संचालन डॉ. भगवान सिंह ने किया।

इस अवसर पर डॉ ओंकार नाथ मिश्र, डॉ. अमृतांशु शुक्ल, डॉ. अयोध्या नाथ त्रिपाठी, डॉ. नाजिश बानो, डॉ. प्रतिभा पाठक, डॉ. नित्यानांद, डॉ. उमेश यादव, डॉ. आमोद राय, डॉ. सीमा त्रिपाठी, डॉ. कुमुद त्रिपाठी, डॉ. अखंड प्रताप चंद, डॉ. चेतराम यादव आदि मौजूद रहे।

भरतमुनि की जयंती पर संस्कार भारती व डीवीएनपीजी कॉलेज ने आयोजित की गोष्ठी

13 of 16
दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में बोलते डॉ. आद्या प्रसाद द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। संस्कार भारती एवं दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से रविवार को नाट्यशास्त्र के रचयिता आचार्य भरतमुनि की जयंती मनाई गई। इस दौरान लोकनाट्य की परंपरा और भविष्य विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आद्या प्रसाद द्विवेदी ने कहा की भरतमुनि चारो वेदों से चार तत्व लेकर पंचम वेद नाट्य शास्त्र की रचना की। जिसमे उन्होंने लोक से अनेक तत्व ग्रहण किए। आचार्य ने आमजन के मनोरंजन के लिए इसकी रचना की। उन्होंने कहा कि 12वीं शताब्दी के बाद अलग अलग प्रदेशों या क्षेत्रों में अलग-अलग लोकनाट्य एवं लोक नृत्य की परंपरा प्रारंभ हुई।  भिखारी ठाकुर ने अपने नाटकों के माध्यम से अनेक सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष किया है।
 
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि संस्था की उपाध्यक्ष डॉ. कुमुद सिंह ने कहा कि भरत मुनि के नाट्य शास्त्र का प्रभाव सभी कलाओं पर है। हमारे जीवन मे जो कुछ रचा बसा है उसके बारे में ही नाट्यशास्त्र में लिखा गया है।

गोष्ठी को गोरखपुर विश्वविद्यालय के ललित कला व संगीत विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. भारत भूषण, संस्कार भारती के संस्थापक सदस्य हरि प्रसाद सिंह आदि ने संबोधित किया। मौके पर संस्था की उर्वशी श्रीवास्तव ने हल्दी एवं मटकोर के गीत गाकर लोगों की वाहवाही बटोरी। मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार श्रीवास्तव, डॉ. निशिकांत, संस्था के महामंत्री प्रेमनाथ, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सुनील चौहान, डॉ. राजेश कुमार, विश्व मोहन तिवारी, मिथिलेश तिवारी, रीता देवी श्रीवास्तव, आशा मिश्रा, अजीत प्रताप सिंह, शिवानी भूषण, अमित सिंह पटेल, अमरनाथ श्रीवास्तव, विवेक अस्थाना, राघवेंद्र कुमार गुप्ता, रवि प्रताप सिंह, सुशीला चतुर्वेदी, पुरुषोत्तम आदि मौजूद रहे।

14 of 16
शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लि. कारखाना परिसर (फर्टिलाईजर कैम्पस) गोरखपुर में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल एवं महिला बटालियन की स्थापना के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, प्रदेश की पहली पीएसी महिला बटालियन के परिसर की नींव रखी

15 of 16
सीएम योगी ने संत रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के मोहल्ला अलवापुर स्थित संत रविदास मंदिर में जिला रविदास महासभा गोरखपुर के तत्वाधान में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के 74 वां वार्षिक समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। रविदास मंदिर पहुंचते ही सीएम योगी ने संत रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर आरती की। इसके बाद परिसर में ही स्थित भगवान बुद्ध की मूर्ति पर भी पुष्पांजलि की।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
संत रविदास की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी बोले- अनुसूचित जाति के छात्रावास की संख्या कई गुणा बढ़ी

 
विज्ञापन

16 of 16
बाबा गोरक्षनाथ की पूजा करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें