छह महीने तक आम से खास बना प्याज एक बार फिर से आम बन गया है। पिछले एक महीने में प्याज की कीमत 100 रुपये किलो से घटकर 25 रुपये किलो पर पहुंच गई है। प्याज की कीमतें कम होने से एक ओर जहां प्याज व्यापारियों के बिक्री में इजाफा हुआ है वहीं आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है।