फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव में बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 30 हजार से अधिक लोग एक साथ बोलेंगे 'वंदे मातरम'

Sat, 30 Jan 2021 11:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
चौरीचौरा शताब्दी समारोह। - फोटो : अमर उजाला।
चौरीचौरा शताब्दी समारोह में एक विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की भी तैयारी है। यह कीर्तिमान एक तय समय में 30 हजार से अधिक लोगों द्वारा 'वंदे मातरम' बोलकर उसका वीडियो अपलोड करने का होगा। इसकी तैयारी में लगे जिला प्रशासन के मुताबिक एक तय समय सीमा के भीतर 20 हजार लोगों द्वारा वीडियो अपलोड करने का विश्व कीर्तिमान है। मगर इस बार 30 हजार से अधिक लोगों को शामिल कर नया रिकॉर्ड कायम किया जाएगा। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं। जब तैयारियों को अमली जामा पहना दिया जाएगा तो इस योजना को विस्तारपूर्वक लोगों से साझा किया जाएगा। साथ ही विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए तिथि भी घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
चौरीचौरा शताब्दी समारोह। - फोटो : अमर उजाला।
करीब 11 किलोमीटर लंबे कैनवास पर पेंटिंग का कीर्तिमान बनाने की भी योजना है। मगर फिलहाल वंदे मातरम वाली योजना को लेकर ही तैयारियां जोरों पर हैं। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए प्रशासन की ओर से एक वेबसाइट तैयार की जाएगी। 24 घंटे या 48 घंटे के भीतर 'वंदे मातरम' बोलकर लोगों को उसका वीडियो बनाना होगा। फिर उसे प्रशासन द्वारा तैयार वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। तैयारी पूरी होने के बाद इस आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की इसमें सहभागिता हो सके। यहीं नहीं, लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार की योजना भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
चौरीचौरा शताब्दी समारोह। - फोटो : अमर उजाला।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव की तैयारियां जोरो पर हैं। इस दौरान एक विश्व रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी है। यह एक तय समय में सर्वाधिक लोगों द्वारा 'वंदे मातरम' बोलकर उसका वीडियो अपलोड करने से जुड़ा होगा। अभी तक करीब 20 हजार लोगों द्वारा वीडियो अपलोड कर रिकॉर्ड बनाया गया है। अब 30 हजार से अधिक लोग वंदे मातरम बोलकर वीडियो अपलोड कर नया रिकॉर्ड बनाएंगे। जल्द ही इसके आयोजन की तिथि आदि की घोषणा की जाएगी।

4 of 5
चौरीचौरा शताब्दी समारोह। - फोटो : अमर उजाला।
इंग्लैंड की संस्था ने 20 हजार वीडियो अपलोड कर बनाया है रिकॉर्ड
वर्तमान में इंग्लैंड की एक संस्था ने 20 हजार वीडियो अपलोड कर रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है। चौरीचौरा महोत्सव के दौरान इस रिकॉर्ड को तोड़ नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के साथ बैठक में भी इस बात की चर्चा हुई। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की ओर से भीड़ के किसी इवेंट को शामिल न करने का फैसला किया गया है। बैठक में बताया गया कि यह एक साथ वंदे मातरम गाने का कार्यक्रम न होकर वीडियो अपलोड करने का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पीएम वर्चुअली करेंगे मुख्य शताब्दी महोत्सव समारोह का शुभारंभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की निगरानी में पूरे प्रदेश में साल भर चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव समारोह मनाने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। चार फरवरी को मुख्य महोत्सव चौरीचौरा शहीद स्मारक पर होगा जिसका उद्घाटन वर्चुअली पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। इस दौरान वह लोगों को संबोधित भी करेंगे। करीब 40 मिनट के शुभारंभ कार्यक्रम और पीएम के संबोधन के दौरान शहीद स्मारक के पास स्थित रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का आवागमन रोक दिया जाएगा। वहीं कार्यक्रम को चार फरवरी से पांच फरवरी 2021 तक दो दिन कर दिया गया है। इस दौरान बॉलीवुड गायक सोनू निगम को भी बुलाने की तैयारी है। कार्यक्रम स्थल को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के द्वारा रेत शिल्प कलाकारों को भी बुलाया गया है कि जो रेत पर चौरीचौरा की घटना को अलग-अलग आकृति से बयां करने की कोशिश करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें