फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली खुशियां: घर पर आई थी बहन की बरात, इधर भाई ने अस्पताल में तोड़ दिया दम

Thu, 29 Apr 2021 09:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर।(इनसेट में मृतक की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बड़हलगंज के पिपरडाड़ी गांव में एक तरफ बहन की शादी हो रही थी वहीं दूसरी तरफ बड़े भाई ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिवार के मुखिया की मौत से शादी की खुशी मातम में बदल गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी तरह से लोगों ने शादी की रस्म पूरी कराई। देर रात शव को लेकर घर पहुंचे जहां गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : istock
जानकारी के मुताबिक, पिपरसंडी गांव के मनोज यादव की बहन संध्या की शादी पिपरौली ब्लाक के बसुधा गांव में दिग्विजय यादव के साथ तय थी। बुधवार को बारात आई थी। इस बीच मनोज की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सदर अस्पताल गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रात 11 बजे मौत हो गई। 
विज्ञापन

3 of 5
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
मौत की खबर मिलते ही माहौल गमगीन हो गया लेकिन जैसे तैसे शादी संपन्न कराई गई। मनोज के पिता का 20 वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। बहन की शादी की सारी जिम्मेदारी भाई मनोज के कंधे पर ही थी।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
परिजनों का कहना है की शादी के तीन दिन पूर्व बुखार की शिकायत पर मनोज को बड़हलगंज के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार कराया गया था। जहां ब्लड जांच के बाद प्लेटलेट्स कम होने पर डॉक्टरों ने दवा देकर घर भेज दिया था। दूसरे दिन सांस की दिक्कत होने पर ऑक्सीजन की व्यवस्था घर पर ही की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर जिला अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
ऑक्सीजन लेवल कम होने पर शादी के दिन ही मनोज को डॉक्टर को दिखाने के लिए उनका बेटा सदर अस्पताल गोरखपुर ले गया था। वहां डॉक्टरों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया था। बुधवार की रात में ही 11 बजे ही मनोज की मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें