फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Election 2021: कुशीनगर में हुआ जमकर मतदान, तस्वीरों में देखें दिनभर की झलकियां

Thu, 29 Apr 2021 07:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 12
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए कुशीनगर जिले में गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। यहां खड्डा क्षेत्र के बोधीछापर गांव में लोग सुबह छह बजे ही मतदान की लाइन में लग गए। जबकि मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। नौ बजे तक 9.33 प्रतिशत मतदान हुए हैं। वहीं 11 बजे तक 20.70 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद  दोपहर एक बजे तक 36.07 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर तीन बजे तक 47.35 प्रतिशत मतदान हो गया। प्रशासन व पुलिस निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए मुस्तैद है। आगे की स्लाइड्स में देखिए पल-पल की अपडेट...
विज्ञापन

2 of 12
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। हर जगह बूथों पर कतार लगी है। महिला, बुजुर्ग और बीमार भी वोट डालने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 12
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शुरू, कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए मतदाता लाइन में खड़े हैं।  

4 of 12
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
मतपत्र पर चार की जगह तीन का है निशान, रुका मतदान
कसया ब्लाक के चकदेइयां ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय चकदेइयां में बने बूथ संख्या 613 पर बीडीसी के चार प्रत्याशियों की जगह तीन प्रत्याशियों के ही चुनाव चिह्न वाला मतपत्र पहुंचा है। जिसके चलते मतदान रूका हुआ है। पीठासीन अफसर ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को इससे अवगत कराया है।
विज्ञापन

5 of 12
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
बूथ निरीक्षण को पहुंचे डीएम व एसपी
मतदान शुरू होने के साथ ही अफसर क्षेत्र में निरीक्षण को निकले हैं। कार्यवाहक डीएम संजय कुमार खत्री व एसपी सचिन्द्र पटेल ने प्राथमिक विद्यालय सिरसिया दीक्षित व प्राथमिक विद्यालय बहादुरगंज में बने बूथ का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

6 of 12
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
जिले के सभी बूथों पर मतदान के लिए लोगों की लंबी कतार लगी है। मतदाता कहीं भी सोशल डिस्टनसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। हर जगह लोग काफी उत्साह में हैं। बीमार व दिव्यांग वोटर भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 12
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
मतदान के लिए नए- नए मतदाता बने युवक-युवतियों में भी खूब उत्साह है। अभी तक पूरे जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। डीएम और एसपी 10 से अधिक बूथों का निरीक्षण कर चुके हैं।

8 of 12
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
जिले के देवपोखर बूथ पर पहली बार वोट देने वाली युवतियों ने इस पल को सेल्फी में कैद किया।

9 of 12
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
पंचायत चुनाव के लिए मतदान करने जाती बुगुर्ग महिला।

10 of 12
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
जिले के सभी बूथों पर वोटरों की कतार लगी है। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। डीएम-एसपी समेत सभी अफसर क्षेत्र भ्रमण पर हैं।

11 of 12
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
यह पडरौना ब्लॉक के सरया डीह बूथ का नजारा है। सुबह से यहां वोटरों की ऐसी कतार लगी है। भीड़ में कोरोना से बचाव के सारे नियम ध्वस्त हो गए। सोशल डिस्टेंसिंग का कहीं पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

12 of 12
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध ने अपने गांव बेलवा खुर्द बूथ पर वोट डाला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें