मोमेंटम बेतियाहाता
- फोटो : अमर उजाला।
मोमेंटम बेतियाहाता : मंजुल गुप्ता को मिली शानदार सफलता
बेतियाहाता चौक स्थित मोमेंटम के विद्यार्थियों ने जेईई मेन में शानदार सफलता हासिल की है। मंजुल गुप्ता ने 99.63 परसेंटाइल हासिल करके कमाल किया है। मोहम्मद आसिफ ने 99.51, आशीष सिंह ने 99.40 प्रखर त्रिपाठी ने 99.39, आदर्श गुप्ता ने 99.51, आर्युष त्रिपाठी ने 98.86, अस्मी श्रीवास्तव ने 98.80, तन्मय गुप्ता ने 98.74, अंशुल जायसवाल ने 98.60, मृदुलराज गौड़ ने 98.26 और अतुल राय ने 98.08 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त किए हैं।
निदेशक इंजीनियर विकास अग्रवाल और इंजीनियर अरविन्द त्रिपाठी ने बताया कि 200 से ज्यादा विद्यार्थियों का चयन हुआ है। अब जेईई एडवांस की तैयारी पर ध्यान देना है। एडवांस में सफलता के बाद आईआईटी में दाखिला मिलता है। शिक्षक सुबोध, अभिषेक, ओम गौतम, सीपी, पंकज, अनूप, शत्रुंजय, राम, संदीप, वरून, बीजे और सुनील के बेहतरीन मार्गदर्शन से विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया है। मोमेंटम खजांची चौक के विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा है। जेई एडवांस में संस्था के विद्यार्थियों का सर्वाधिक सेलेक्शन होता है।