गोरखपुर में त्यौहारों की धूम।
- फोटो : अमर उजाला।
कपड़ों का बाजार पूरी तरह तैयार
पितृपक्ष की वजह से खरीदारी थोड़ी कम थी। नवरात्र, दशहरा बीतने के बाद अब दीपावली, छठ के साथ लगन वाले दिन आ रहे हैं। इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है। अभी ग्राहकों की भीड़ और बढ़ेगी। -विभोर पोद्दार, निदेशक, सांवरिया।
मॉल में दिखने लगी भीड़
नवरात्र के पहले मॉल में भीड़ सिर्फ घूमने वालों की थी। लेकिन, त्योहार शुरू होते ही ग्राहक भी आने लगे हैं। त्योहारों के साथ लगन का सीजन शुरू होने से खरीदारी बढ़ जाती है। - अमित टेकड़ीवाल, निदेशक ओरियन मॉल।
नवरात्र शुभ, खरीदारी बढ़ जाती
तीन महीने बाजार बहुत फीका रहा। नवरात्र को शुभ माना जाता है। इसके बाद कई त्योहार शुरू होते हैं, जिन पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। त्योहारों के साथ लगन में भी कपड़ों की मांग बढ़ जाती है।- आकाश अग्रवाल, निदेशक, ड्रेसलैंड।