सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ नगर पंचायत में निर्माणाधीन ई-लाइब्रेरी में सोमवार को महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस की मौजूदगी में लाश निकलवाई गई और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड दशरथ नगर में एक महिला की हत्या कर शव पोखरे के पास निर्माणाधीन पुस्तकालय के कमरे में दफन कर दिया गया। दुर्गंध की शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया। वह बिहार की रहने वाली है, और पति के साथ मजदूरी करने आई थी।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के चेहरे पर गहरे चोट के निशान थे और गले पर भी निशान थे। उधर, पुलिस ने महिला के पति से फोन पर संपर्क किया और उसकी पत्नी के बारे में जानकारी मांगी तो पति ने कहा कि उसकी पत्नी उसके साथ ही वह उसे लेकर आएगा।
पुलिस के अनुसार, शव लगभग पांच दिन पहले दफन किया गया है। लोगों में चर्चा है कि महिला की हत्या करने के बाद उसे कमरे में दफन किया गया है। वहीं, पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
2 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगर पंचायत दशरथ नगर वार्ड में तीन माह से लाइब्रेरी का निर्माण चल रहा है। इसमें बिहार से मजदूर काम करने आए थे। इनमें बिहार के रामनगर निवासी नींबू मलिक (26) पत्नी शिवकुमार भी काम करने आई थी। बताया जा रहा है कि संबंधित ठेकेदार ने नाग पंचमी से एक सप्ताह पहले सभी मजदूरों को पैसा देकर कहा कि कुछ दिनों के लिए काम बंद रहेगा। सोमवार की सुबह मजदूर निर्माण कार्य कर रहे थे। इस दौरान मजदूरों ने कमरे से आ रही दुर्गंध महसूस की।
विज्ञापन
3 of 6
शव निकलवाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले की जानकारी नगर पंचायत प्रशासन को दी। नगर पंचायत ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, एसडीएम राहुल सिंह, सीओ व थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे और कमरे को खुलवाया। कमरा में देखा गया कि ऐसा महसूस किया गया कि जमीन में गड्ढा खोदकर किसी को दफन किया गया है। उसके बाद गड्ढा खोदवाया गया तो महिला का शव मिला। शव मिलते ही लोगों में सनसनी फैल गई।
4 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोहल्ले वासियों में भय व्याप्त हो गया। काम कर रहे मजदूरों से पुलिस ने शव की पहचान करवाई। मजदूरों ने उसकी पहचान बिहार के रामनगर निवासी नींबू मलिक (26) पत्नी शिवकुमार के रूप में की।महिला के चेहरे पर चोट के निशान थे और गले में भी निशान थे। महिला सलवार शूट पहने हुई थी। मजदूरों ने बताया कि नागपंचमी के बाद से ही महिला व उसका पति शिवकुमार काम पर नहीं आ रहे थे। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
निर्माणाधीन भवन के बाहर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोला पति- उसके साथ है पत्नी
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बे में निर्माणाधीन लाइब्रेरी में दफनाए गए महिला के शव के मामले में काम करने वाले एक मजदूर से मिले नंबर के जरिये पुलिस ने मृतका के पति से बात की। पति ने घटना पर अनभिज्ञता जताते हुए बताया कि पत्नी उसके साथ है, वह उसे लेकर आएगा। जबकि, महिला की मौत हो चुकी है। ऐसा स्थानीय मजदूरों ने बताया, उन लोगों ने महिला की पहचान की है।
बोले जिम्मेदार
महिला के पति से पूछताछ के लिए पुलिस की टीम उसके घर जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।-प्रशांत कुमार प्रसाद, एएसपी