पीएम मोदी, अमित शाह, सीएम योगी और जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
सामाजिक, जातीय समीकरण भी साधा
पूर्व विधायकों को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। संदेश दिया है कि पार्टी नेतृत्व हर उस कार्यकर्ता का ख्याल रखता है, जो पार्टी नेतृत्व के फैसले के साथ खड़ा रहता है। विधायकों का टिकट काटा जरूर गया था, लेकिन दोनों में से किसी ने फैसले पर सवाल नहीं उठाए। डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल की मारवाड़ी व वैश्य समाज के साथ ही समाज के सभी तबकों में अच्छी पकड़ है। गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में ही 1.50 लाख वैश्य व मारवाड़ी मतदाता हैं। लिहाजा, मिशन 2024 का सामाजिक, जातीय समीकरण साधा गया है। इसी तरह संगीता यादव की अति पिछड़ा वोट बैंक में अच्छी पकड़ है। गोरखपुर सहित आसपास के जिलों में ओबीसी मतदाताओं की संख्या अच्छी है।