फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: तिरंगा बाइक रैली में गूंजे देशभक्ति के तराने, मानव शृंखला बनाकर दिया देशभक्ति का संदेश

Mon, 15 Aug 2022 09:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
आजादी का अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
हाथ में तिरंगा और दिल में देशप्रेम का जज्बा। भारत माता की जयघोष के बीच गजब का अनुशासन। जोश और उत्साह से लबरेज बड़ी संख्या में बाइक सवार जब रैली की शक्ल में गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर से निकले तो फिजां में देशभक्ति का माहौल घुल गया।

अवसर था अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभिनव अभियान के तहत निकली बाइक रैली का, जो शहर के प्रमुख चौराहों से होकर गुजरी। रविवार को दोपहर करीब 12 बजे विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से एसएसबी के डीआईजी रजनीश लांबा व सेकेंड इन कमान जीसी पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। वे खुद गोलघर से शास्त्री चौक तक रैली के साथ गए और हौसला बढ़ाते रहे।

रैली में सभी वर्गों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। एसएसबी के जवान सबसे आगे रैली की अगुवाई कर रहे थे तो बुलेट क्लब के लोग रैली की शोभा बढ़ा रहे थे। रैली विश्वविद्यालय चौराहा, सिटी मॉल, गणेश चौक, गोलघर, कचहरी चौक, शास्त्री चौक, आंबेडकर चौराहा, छात्रसंघ चौराहा होते हुए फिर विश्वविद्यालय परिसर पहुंची। सभी प्रमुख चौराहों पर लोगों ने रैली का स्वागत किया और भारत माता की जय की जयघोष के साथ उत्साह बढ़ाया।

 
विज्ञापन

2 of 5
आजादी का अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
बाइक रैली जैसे-जैसी आगे बढ़ती गई, बहुत सारे लोग कारवां का हिस्सा बनते गए। रैली में बृजेश त्रिपाठी, गौरव त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, शिवेंद्र मिश्रा, पंकज लोचन मिश्रा, योगेश प्रताप सिंह, आर्या यादव, अंकित पांडेय, राजीव ऋषि तिवारी, गौतम यादव, आइनेश सिंह, शक्ति सिंह, विजयेंद्र सिंह, राहुत श्रीवास्तव, शुभम त्रिपाठी, मारकंडेय सिंह सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।

कुछ ने ली सेल्फी तो कुछ हुए फेसबुक लाइव
रैली की भव्यता को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। काफी संख्या में राहगीर और दुकानदार सेल्फी ले रहे थे तो कुछ उत्साही युवा फेसबुक लाइव से जुड़ गए। पूरी तस्वीर उन्होंने लाइव करके ऑनलाइन दिखाई। कचहरी बस स्टैंड के सामने से जब रैली गुजरी तो बसों में सवार बहुत सारे लोग वीडियो बनाने लगे। साथ ही वंदे मातरम का नारा भी लगाए।

 
विज्ञापन

3 of 5
आजादी का अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
मानव शृंखला बनाकर दिया देशभक्ति का संदेश
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम की कड़ी में ही रविवार को गोलघर में मानव शृंखला बनाई गई। प्रतिभा वेलफेयर सोसाइटी की सचिव करुणा भदानी की अगुवाई में गणेश चौक से शास्त्री चौक तक मानव शृंखला बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया गया। महिलाओं की टीम ने प्रधान डाकघर के पास बाइक रैली का स्वागत भी किया।

 

4 of 5
आजादी का अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
 प्रतिभा वेलफेयर सोसायटी, रोटरी क्लब यूफोरिया व रोटरेक्ट क्लब की मानव शृंखला का एसएसबी के डीआईजी रजनीश लांबा भी हिस्सा बने। वह महिलाओं के साथ गणेश चौक से पैदल ही शास्त्री चौक तक गए। हाथों में तिरंगा थामे एसएसबी के डीआईजी भारत माता के जयकारे लगाते रहे। एसएसबी के सेकेंड इन कमान जीसी पांडेय ने भी देशभक्ति का भाव जगाया। एसएसबी का बैंड बजा तो देशभक्ति का जोश दोगुना हो गया। मानव शृंखला में मोमेंटम छात्रसंघ चौक के निदेशक संजीव कुमार, पूर्व मेयर डॉ सत्या पांडेय, प्रो. अमित उपाध्याय, करियर काउंसलर पूर्णेन्दु शुक्ला, स्वर संस्था की अध्यक्ष अमृता उपाध्याय, त्रिशला मंझानी, रोटरी क्लब यूफोरिया की अध्यक्ष स्वाति पोद्दार, अमृता सिंह आदि रहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आजादी का अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
प्रतिभा व यूफोरिया ने करवाया जलपान
प्रतिभा वेलफेयर सोसाइटी व रोटरी क्लब यूफोरिया ने बाइक रैली में शामिल लोगों को जलपान कराया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने मानव शृंखला में शामिल लोगों के बीच बिस्किट व जूस वितरित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें