अनलॉक-2 में कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों की बेपरवाही साफ दिख रही है। बिना मास्क लगाए ही घर से निकलने वालों की संख्या बढ़ गई है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कहीं नहीं हो रहा है। सरकारी और गैर सरकारी बैंकों में हालत बेहद खराब है। बैंक कर्मी तक मास्क लगाकर नहीं आ रहे हैं।
जनता तो जैसे कोरोना वायरस का खौफ भूल चुकी है। बेधड़क और बिना रोक-टोक के सड़क, चौराहा, गली और बाजारों में लोग घूम रहे हैं। कोरोना वायरस के खतरे और बेपरवाही की अमर उजाला टीम ने पड़ताल की। आगे की स्लाइड्स में प्रस्तुत है रिपोर्ट-