फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेट मरीजों को डॉक्टर दे रहे हैं ये खास सलाह, इन उपायों से पा सकते हैं कोरोना से 'मुक्ति'

Mon, 17 Aug 2020 01:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
आयुर्वेद अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश चंद्र व आयुर्वेदिक के नुस्खे की प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना के होम आइसोलेट मरीजों को आयुर्वेदिक उपायों के जरिए शीघ्र स्वस्थ करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए आयुष विभाग के डॉक्टर होम आइसोलेट मरीजों को फोन कर काढ़ा पीने और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले आयुर्वेदिक उपायों के बारे में बता रहे हैं। उधर, डीएम की पहल पर कलेक्ट्रेट कर्मियों को आज से निशुल्क काढ़ा पिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
आयुर्वेद अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश चंद्र ने बताया कि होम आइसोलेट कोरोना संक्रमित मरीज सामान्य उपायों के जरिए भी काफी हद तक संक्रमण से मुक्ति पा सकते हैं। इसके लिए पूरे दिन केवल गर्म पानी पीएं। कम से कम 30 मिनट तक योगासन, प्राणायाम और ध्यान करें। हल्दी, जीरा, धनिया, लहसुन आदि मसालों का भोजन में प्रयोग करें।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर।
आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए एक चम्मच च्यवनप्राश सुबह लें। अगर शुगर रोगी हैं तो शुगर फ्री च्यवनप्राश लें। तुलसी, दाल चीनी, काली मिर्च, सोंठ, सूखी अदरक और मुनक्का से बनी हर्बल टी, काढ़ा दिन में एक से दो बार पीएं। स्वाद के अनुसार गुड़ और नींबू मिला सकते हैं।

4 of 5
आयुर्वेदिक औषधी
डॉ. विजय ने बताया कि 150 मिली ग्राम दूध में आधा चम्मच हल्दी चूर्ण दिन में एक से दो बार लें। सुबह और शाम तिल अथवा नारियल का तेल या घी नाक के दोनों छिद्रों में लगाएं। एक चम्मच तिल के तेल या नारियल तेल से दो से तीन मिनट तक गरारा करें। इसके बाद गर्म पानी से कुल्ला करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
डॉ. विजय ने बताया कि खांसी या गले में खरास के लिए दिन में पुदीने की पत्ती या अजवाइन डालकर पानी की भांप लें। इसके अलावा लौंग के चूर्ण या गुड़ में शहद मिलाकर दो से तीन बार सेवन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें