फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ खिचड़ी मेले की सुरक्षा में तैनात हुए ये जवान, तस्वीरों में देखें मंदिर की सुंदरता

Fri, 08 Jan 2021 07:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम होंगे। मेला थाना और सात पुलिस चौकियों के साथ ही एटीएस, पीएसी भी तैनात की जाएगी। बता दें कि गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर में 15 जनवरी से खिचड़ी मेला लगेगा। मेला परिसर में 500 से अधिक दुकाने लगेंगी। श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश के लिए बैरिकेडिंग का काम पूरा हो चुका है। वहीं अन्य तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
गोरखनाथ मंदिर में गश्त करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं गोरखनाथ मेले को लेकर थाना, पुलिस चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। यहां पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। मेला शुरू होने से पहले एटीएस और पीएसी की भी तैनाती मंदिर परिसर में कर दी जाएगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, महीने भर चलने वाले मेले के लिए डीआइजी/एसएसपी ने सीएम भाटिया को मेला थाना प्रभारी नियुक्त किया है। मेला थाना मुख्य मंदिर के सामने प्रवेश द्वार के पास है।



 

4 of 5
Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।
मेला क्षेत्र में मौत का कुंआ, यात्री निवास, आउट गेट नंबर चार, दक्षिणी मुख्य द्वार के साथ ही दहशरी बाग तिराहा, कौड़ियहवा तिराहा व जेपी हॉस्पिटल के पास पुलिस चौकी खोलकर प्रभारी की नियुक्ति कर दी गई है। दस जगहों पर पार्किंग स्थल होगा जहां पर वाहनों को खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gorakhnath - फोटो : अमर उजाला।
सज गईं 300 दुकानें
गोरखनाथ मंदिर के खिचड़ी मेला के लिए करीब 300 दुकानदार आ गए हैं। अभी 200 दुकानें और लगनी हैं, जो 12 जनवरी तक सज जाएंगी। मेला प्रबंधक शिव शंकर उपाध्याय ने बताया कि मेले में लगभग 500 दुकानें लगेंगी।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें