खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह साल कई अनोखी और अद्भुत घटनाओं की सौगात लेकर आया है। एक तरफ जहां उल्का पिंडों की वर्षा, खगोल पिंड, सुपरमून सरीखी घटनाओं को देखने का मौका मिल रहा है तो दूसरी तरफ इस वर्ष चार चंद्रग्रहण और दो सूर्य ग्रहण को देखने का भी अवसर मिलेगा। खासकर एक महीने में ही पांच जून को चंद्रग्रहण और 21 जून को सूर्यग्रहण की दुर्लभ खगोलीय घटनाओं को देख सकते हैं।