शहीद रवींद्र सिंह की 45वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को बोर्ड परीक्षाओं के मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र संघ चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
शहीद रविंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांदजलि दी गई
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गोरखपुर क्लब में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जनपद के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के 250 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक शीतल पाण्डेय ने किया।
विज्ञापन
3 of 5
शहीद रविंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांदजलि दी गई
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व संसद सदस्य डाॅ. रमापति राम त्रिपाठी ने रवींद्र सिंह के साथ अपने राजनीतिक जीवन के अनुभव को साझा किया। उन्होने कहा रवींद्र सिंह का व्यक्तित्व ही ऐसा था कि जो भी एक बार उनके सम्मुख होता था वही उनका हो जाता था।
4 of 5
शहीद रविंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर प्रतिभा का सम्मान किया गया
- फोटो : अमर उजाला
महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा शहीद रवीन्द्र सिंह ऐसी शख्सियत थे कि उनके व्यक्तित्व के आगे सब कुछ गौड़ हो जाता था । खजनी विधानसभा के विधायक राम चौहान, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह, गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, सहजनवा के पूर्व विधायक शीतल पांडेय, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ला, मनीष सिंह, आरपीएम अकादमी के डायरेक्टर अजय शाही ने भी रवींद्र सिंह से जुड़े अपने अनुभव को बताया।
शहीद रविंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर प्रतिभा का सम्मान किया गया
- फोटो : अमर उजाला
शोकसभा की समाप्ति के बाद मेधावी छात्र - छात्राओं को मेडल, ट्रैक सूट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। मंच संचालन गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. सत्यपाल पाल ने किया।