गोरखपुर के अंबुज मणि उर्फ रीशु की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एलान किया गया है कि अंबुज यारों का यार था। हम बदला जरूर लेंगे। अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो हम साइड काउंटर करेंगे।
विज्ञापन
1 of 10
सोशल मीडिया पर दोस्तों ने साझा किया पोस्ट
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
गोरखपुर के अंबुज मणि उर्फ रीशु की हत्या के बाद अब सोशल मीडिया पर बदले की धमकियों से संबंधित पोस्ट ने हालात को तनावपूर्ण बना दिया है। कई दोस्तों ने पोस्ट कर अंबुज को यारों का यार बताते हुए बदला लेने की धमकी दी है।
ये पोस्ट वायरल भी हो रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि गैंग दो हिस्सों में बंट चुका है। इसके चलते गैंगवार की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पुलिस की साइबर टीम ने गैंग से जुड़े सभी सोशल अकाउंट खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
2 of 10
फरार बिट्टी(एक्स मैन आईडी), गिरफ्तार दोनों हत्यारोपी व मृतक अंबुज की फाइल फोटो
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद से ही अंबुज के करीबियों और उसके गुट से जुड़े युवकों की ओर से सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट और स्टेट्स आने लगे हैं। इनमें से कई पोस्ट में सीधे तौर पर लिखा गया है कि अंबुज का बदला लिया जाएगा और साइड काउंटर (हत्या के लिए धमकी भरा प्रयोग किया गया शब्द) होगा। इन पोस्ट के वायरल होते ही पुलिस अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन
3 of 10
मृतक अंबुज की फाइल फोटो. अंबुज का घर और बदहवास खड़े पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी के निर्देश पर साइबर टीम ने उन सभी प्रोफाइलों को खंगालना शुरू किया है, जो दोनों गुटों से जुड़े बताए जा रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि अंबुज के समर्थक और आरोपी पक्ष से जुड़े युवकों के बीच पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर कई बार तीखी बहस और धमकी भरे मैसेज एक्सचेंज हुए हैं।
4 of 10
पीएम के बाद एंबुलेंस से अंबुज का शव घर लाया गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को आशंका है कि यह टकराव अब आगे गैंगवार का रूप ले सकता है। इसे देखते हुए संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। दोनों गुटों के सक्रिय गुर्गों की सूची स्थानीय थानों को भेज दी गई है।
अगर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो हम करेंगे साइड काउंटर
सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये अंबुज के दोस्तों ने भी साफ कहा है कि हत्यारों को छोड़ा नहीं जाएगा। इनमें से कुछ ने दावा किया कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो हम खुद साइड काउंटर करेंगे। इस तरह के भड़काऊ पोस्ट का पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया।
विज्ञापन
6 of 10
अंबुज की हत्या की खबर सुनकर घर के सामने बेसुध खड़े पिता संतोष
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अधिकारियों ने दोनों पक्षों के कई युवकों को नोटिस जारी कर थाने में बुलाने की तैयारी शुरू कर दी है। अंबुज हत्याकांड पहले से ही गैंग कनेक्शन और अवैध असलहों की आपूर्ति को लेकर सुर्खियों में है।
विज्ञापन
7 of 10
अंबुज हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब बदले की धमकियों के बाद पुलिस पर दोहरा दबाव है। एक तरफ भागे आरोपियों की गिरफ्तारी, दूसरी तरफ गैंगवार रोकने की चुनौती। पुलिस का कहना है कि किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी।
8 of 10
अंबुज का शव घर आने के बाद जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिट्टू के नेपाल बॉर्डर पर रिश्तेदार के यहां छिपे होने की आशंका, तलाश तेज
अंबुज मणि हत्याकांड में मुख्य आरोपी बिट्टू की तलाश में पुलिस ने नेपाल बॉर्डर पर तलाश तेज कर दी है। टीम को बिट्टू के मोबाइल की अंतिम लोकेशन नेपाल सीमा से सटे उसके रिश्तेदार के गांव के बाहर मिली है, जिसके बाद उसके वहीं छिपे होने की आशंका है। पुलिस बृहस्पतिवार को पूछताछ में उठाए गए दो युवकों को साथ लेकर नेपाल बॉर्डर की ओर रवाना हो गई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बिट्टू का मोबाइल लगातार बंद मिल रहा था, लेकिन बुधवार देर रात कुछ समय के लिए ऑन हुआ। साइबर सेल ने जो लोकेशन ट्रेस की, वह नेपाल बॉर्डर पर रिश्तेदार के गांव की निकट की थी। इससे पुलिस को संदेह है कि हत्या के बाद बिट्टू सीमावर्ती इलाके में शरण लेकर छिपा हुआ है। टीम उसके संभावित ठिकानों की घेराबंदी कर रही है। स्थानीय पुलिस के साथ एसओजी और स्वॉट टीम भी खोज में लगी है।
सोशल मीडिया पर दी जा रही धमकियों को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। साइबर टीम उन युवकों की पहचान कर रही है, जिन्होंने हिंसा भड़काने वाली भाषा का इस्तेमाल किया है। उनके खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी