फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'खामोश रहकर बहुत कांड किए हैं...', जिस पिस्टल को लेकर वारदात हुई, उसे रीशु पंडित ने 'परपेंडिकुलर' को बेचा

Sat, 06 Dec 2025 03:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के अंबुज हत्याकांड की जांच में नया खुलासा हुआ है। जिस पिस्टल को लेकर वारदात हुई, उसे रीशु पंडित ने 'परपेंडिकुलर' को बेच दिया था। पुलिस अवैध पिस्टल की तलाश कर रही है। बरामद होने पर हत्या की कहानी खुल जाएगी।
विज्ञापन
1 of 10
फरार बिट्टी(एक्स मैन आईडी), गिरफ्तार दोनों हत्यारोपी व मृतक अंबुज की फाइल फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
गोरखपुर के अंबुज मणि त्रिपाठी उर्फ ''रीशु पंडित'' की हत्या की जांच तेज हो गई है। पुलिस को अब उस अवैध पिस्टल की तलाश है जो वारदात की जड़ बताई जा रही है। पुलिस की जांच में पता चला है कि अपने दोस्तों में रीशु पंडित के रूप में चर्चित अंबुज ने इस पिस्टल को खराब बताकर लौटाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर 'परपेंडिकुलर' अकाउंट वाले शख्स को बेच दी थी। 

पुलिस अब इस शख्स की तलाश में जुटी है। इस हत्याकांड में पकड़े गए आरोपियों आयुष और सदरे आलम से पुलिस ने पूछताछ की तो अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त का कनेक्शन सामने आया। 

पता चला कि अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने वाले पंडित गिरोह से जुड़े एक व्यक्ति से पिस्टल खरीदने के लिए आयुष ने अंबुज को 40 हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि वह पिस्टल खराब थी, जिसे आयुष ने वापस कर दिया था। 
विज्ञापन

2 of 10
अंबुज हत्याकांड - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया पर पुलिस
इसके बाद वह अपने रुपये मांग रहा था। इसको लेकर अंबुज से उसका विवाद शुरू हो गया था। इसी विवाद में अंबुज की हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक, खराब बताकर लौटाने के बाद रीशु पंडित ने फिर से ये पिस्टल ''परपेंडिकुलर'' नाम से सोशल मीडिया संचालित करने वाले शख्स को बेच दी थी।
 
विज्ञापन

3 of 10
अंबुज हत्याकांड - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर रील के जरिये जमाते थे भौकाल
पुलिस अंबुज व उसकी हत्या के आरोपियों और दोस्तों की सोशल मीडिया कुंडली भी खंगाल रही है। पता चला है कि अंबुज के साथ आयुष, बिट्टू (एक्स मैन) और अन्य दोस्त सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे। वे जिम, दार्शनिक स्थलों पर रील बनाकर उसे शेयर करते थे। इसके अलावा मनबढ़ई के वीडियो पोस्ट कर भौकाल जमाते थे।

4 of 10
मृतक अंबुज की फाइल फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
इसी ग्रुप के बीच के सूत्र और रीशु के एक सहयोगी ने ही अवैध पिस्टल और 40 हजार रुपये की पूरी कहानी बताई। उसके मुताबिक, पहली बार पिस्टल बेचे जाने पर वह खराब निकल गई थी। रीशु ने रुपये लौटाने का आश्वासन भी दिया था। इसी बीच उसने एक बार फिर से 'परपेंडिकुलर' नाम से चर्चित एक युवक को पिस्टल बेच दी थी। 
 
विज्ञापन

5 of 10
अंबुज का शव घर आने के बाद जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बार भी सौदा 40 हजार रुपये में हुआ था। परपेंडिकुलर ने भी पिस्टल खराब होने की शिकायत की तो उसने पांच हजार रुपये में इसे ठीक करवाने की बात कही थी। इसपर दूसरे ग्रुप वालों ने रुपये वापस करने और फिर सही करवाकर पिस्टल देने की बात कही थी। 
 
विज्ञापन

6 of 10
अंबुज हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, पहली बार रीशु ने जिसे बेची थी, उन्हें पता लगा गया था कि खराब पिस्टल को दो बार बेचकर 80 हजार रुपये उसके पास रखे हैं, लेकिन फिर भी वह रुपये नहीं दे रहा है। इसी बात को लेकर पिछले कई दिनों से आपस में कहासुनी और धमकी देने का क्रम चल रहा था।
विज्ञापन

7 of 10
अंबुज की हत्या की खबर सुनकर घर के सामने बेसुध खड़े पिता संतोष - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साइबर ठगी कनेक्शन...किराए पर खुलवाते थे फर्जी खाते
अंबुज के ग्रुप से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अलग-अलग इलाकों के इंटर-ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाले युवाओं ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल बनाई है। रील बनाकर वे अपना भौकाल जमाते हैं। इन लड़कों के फर्जी बैंक खाते खुलवाकर उसे किराए पर साइबर ठगों को देकर कमीशन कमाते हैं। किराए पर खाता खुलवाने वाले को पांच हजार रुपये से लेकर 10 हजार रुपये देते हैं।

8 of 10
मृतक अंबुज की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात के दो दिन पहले रीशु पंडित ने की अंतिम पोस्ट
अंबुज की सोशल मीडिया आईडी रीशु पंडित के नाम से संचालित होती है। वारदात के दो दिन पहले उसकी इंस्टा आईडी से अंतिम पोस्ट की गई थी। ब्लैक जैकेट पहने रीशु ने फोटो शेयर कर नीचे कैप्शन में लिथा था- दूसरे के कंधों पर तो सिर्फ जनाजे उठते हैं। इसी दिन एक और पोस्ट में लिखा-जैसे आज हैं वैसे ही कल भी मिलेंगे, मित्र हम समय देखकर रंग नहीं बदलते हैं।
 

9 of 10
पीएम के बाद एंबुलेंस से अंबुज का शव घर लाया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'खामोश रहकर बहुत कांड किए हैं...'
हत्यारोपी बिट्टू उर्फ अहमद खान ने कुल्हाड़ी के साथ अपना फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अपने सभी पोस्ट में वह कुल्हाड़ी का फोटो ( हॉलीवुड मूवी एक्स की पहचान वाले) जरूर साझा करता था। एक पोस्ट में उसने लिखा है- हमारे बारे में ज्यादा मत सोचिएगा हमने खामोश रहकर भी बहुत कांड किए हैं।
विज्ञापन

10 of 10
मृतक अंबुज की फाइल फोटो. अंबुज का घर और बदहवास खड़े पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिट्टू के नेपाल बॉर्डर पर रिश्तेदार के यहां छिपे होने की आशंका, तलाश तेज
अंबुज मणि हत्याकांड में मुख्य आरोपी बिट्टू की तलाश में पुलिस ने नेपाल बॉर्डर पर तलाश तेज कर दी है। टीम को बिट्टू के मोबाइल की अंतिम लोकेशन नेपाल सीमा से सटे उसके रिश्तेदार के गांव के बाहर मिली है, जिसके बाद उसके वहीं छिपे होने की आशंका है। पुलिस बृहस्पतिवार को पूछताछ में उठाए गए दो युवकों को साथ लेकर नेपाल बॉर्डर की ओर रवाना हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें