फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह के 359वें प्रकाश दिवस: मोहद्दीपुर गुरुद्वारे से निकली भव्य शोभायात्रा, दिखाए करतब

Sat, 03 Jan 2026 12:09 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

शोभायात्रा में सबसे आगे समाज के लोग घोड़े पर सवार होकर चल रहे थे। उनके पीछे गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी फूलों से सजी पालकी में चल रही थी। मार्ग में संगत की ओर से शबद कीर्तन, गुरुवाणी पाठ और ढोल-नगाड़ों के साथ गुरु महिमा का गुणगान किया गया। गतका दलों ने शस्त्र कला का आकर्षक प्रदर्शन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
1 of 5
दशम गुरु श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व पर निकाली गई शोभा यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुरु गोबिंद सिंह के 359वें प्रकाश दिवस के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मोहद्दीपुर गुरुद्वारे से निकलकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुए दोबारा गुरुद्वारे पर संपन्न हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ सिख संगत व गुरु ग्रंथ साहिब के जयकारों के साथ हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
दशम गुरु श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व पर निकाली गई शोभा यात्रा - फोटो : संवादन न्यूज एजेंसी
इस दौरान जगह-जगह करतब भी दिखाए गए। शोभायात्रा में सबसे आगे समाज के लोग घोड़े पर सवार होकर चल रहे थे। उनके पीछे गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी फूलों से सजी पालकी में चल रही थी। मार्ग में संगत की ओर से शबद कीर्तन, गुरुवाणी पाठ और ढोल-नगाड़ों के साथ गुरु महिमा का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
करतब दिखाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गतका दलों ने शस्त्र कला का आकर्षक प्रदर्शन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। शोभायात्रा के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की।

4 of 5
करतब दिखाते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिख संगठनों एवं सेवादारों ने अनुशासन और सेवा भाव के साथ यात्रा को सफल बनाया। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व व्यवस्था के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए थे। शाम को गुरुद्वारा परिसर में दीवान सजाया गया, जिसमें कीर्तन, अरदास और गुरु ग्रंथ साहिब के पावन संदेशों का वाचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दशम गुरु श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व पर निकाली गई शोभा यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंत में गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों व संगत की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें