दरअसल, सात नवंबर 2025 को रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार माधव मुकुंद 99.9 लाख रुपये के साथ पकड़े गए थे। जीआरपी ने पकड़ी गई रकम का हिसाब न दे पाने के कारण 99.9 लाख रुपये जब्त कर लिए थे। ठेकेदार ने बताया कि गौरव को देने के लिए यह पैसे लाया था।
विज्ञापन
1 of 7
फर्जी आईएएस ललित किशोर उर्फ गौरव कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फर्जी आईएएस बनकर ठगी के आरोपी के गौरव के रिश्तेदार भी अब पुलिस के रडार पर हैं। गौरव ने जिन लोगों के खातों में रुपये भेजे हैं, पुलिस अब उनको भी आरोपी बनाएगी। पुलिस उसके सभी बैंक खातों के रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन
2 of 7
फर्जी आईएएस ललित किशोर उर्फ गौरव कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि उसने चार से पांच लोगों के अकाउंट में ज्यादा लेनदेन किया है। यह सभी उसे रिश्तेदार हैं। इसी आधार पर विवेचना में उनके नाम बढ़ाने की तैयारी है। पुलिस अब गौरव की अवैध संपत्ति, बैंक खातों और उन लोगों की सूची खंगाल रही है, जिनसे उसने सरकारी नौकरी, ट्रांसफर, ठेका और योजना स्वीकृत कराने के नाम पर रुपए ऐंठे।
विज्ञापन
3 of 7
फर्जी आईएएस गौरव कुमार सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रारंभिक जांच में लखनऊ का 50 लाख का फ्लैट, बिहार में दो संपत्तियां और लखनऊ, गोरखपुर और बिहार में कई बैंक खातों के लेन-देन की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस अब उसके बैंक खातों का विवरण निकालने के लिए संबंधित बैंकों से पत्राचार कर रही है।
4 of 7
गोरखपुर में गिरफ्तार फर्जी IAS गौरव कुमार सिंह उर्फ ललित किशोर की हैरान कर रही ये कहानी।
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, सात नवंबर 2025 को रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार माधव मुकुंद 99.9 लाख रुपये के साथ पकड़े गए थे। जीआरपी ने पकड़ी गई रकम का हिसाब न दे पाने के कारण 99.9 लाख रुपये जब्त कर लिए थे। ठेकेदार ने बताया कि गौरव को देने के लिए यह पैसे लाया था।
विज्ञापन
5 of 7
गिरफ्तार फर्जी आईएएस
- फोटो : स्त्रोत- पुलिस
जब उसकी जालसाजी के बारे में पता चला तो पैसे वापस लेकर जा रहा था। 10 दिसंबर को गुलरिहा थाने की पुलिस ने फर्जी आईएएस ललित किशोर उर्फ गौरव कुमार सिंह को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। फर्जी आईएएस के पकड़े जाने के बाद गुलरिहा थाने में पांच शिकायतकर्ता आ चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 7
सुरक्षा गार्डों के साथ ऐसे भौकाल जमाता था फर्जी आईएएस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनका कहना है कि गोरखपुर में अच्छी जमीन दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये ललित किशोर ले चुका है। इसमें तीन शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उनसे 15 लाख रुपये ले चुका है। उन लोगों ने बताया कि अभी और भी लोग शिकायत लेकर आएंगे।
ऐसी गाड़ी से चलकर जमाता था रौब
- फोटो : स्त्रोत- पुलिस
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि गौरव उर्फ ललित किशोर के बैंक खाते खंगाले जा रहे हैं। उसने कुछ रिश्तेदारों को रुपये दिए हैं। अब विवेचना में उनके भी नाम बढ़ाए जाएंगे।