फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से दहशत: एक घर में मिले 40 सांप और 90 अंडे, कई घंटे चला रेस्क्यू

Sat, 24 Jul 2021 04:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
1 of 5
संतकबीरनगर में एक घर में मिले 40 सांप। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर में एक साथ 40 सांप और उनके 90 अंडे मिले हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सांप निकलने से घरवालों में ही नहीं, पूरे गांव में दहशत फैल गई है। घटना जिले के महुली क्षेत्र के पड़रहा गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पड़रहा गांव निवासी विजय यादव के घर में लगातार तीन दिनों से सांप निकल रहे थे। सांप निकलने से परिवार के लोग डरे हुए थे। विजय ने तीसरे दिन सांप पकड़े के लिए टीम बुलाई। टीम ने कई घंटे लगातार रेस्क्यू कर घर से सांप का पूरा कुनबा बाहर निकाला। घर से 40 सांप और 90 अंडे मिले हैं।

इतनी बड़ी संख्या में घर से सांप निकलने की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। गांव के ही नहीं, बल्कि आसपास के गांव से भी लोग सांप को देखने पहुंचे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
संतकबीरनगर में एक घर में मिले 40 सांप। - फोटो : अमर उजाला।
सापों को देखने के लिए दिनभर घर के बाहर लोगों का हुजूम लगा रहा। हर कोई दूर से सांप को देखने के लिए उत्सुक नजर आया।
विज्ञापन

3 of 5
संतकबीरनगर में एक घर में मिले 40 सांप। - फोटो : अमर उजाला।
जिस घर में इतनी बढ़ी संख्या में सांप निकले हैं, वहां बच्चे सहित परिवार के आठ सदस्य साथ में रहते हैं। तीन दिनों से लगातार सांप निकलने से परिवार के लोग दशहत में थे। तीन दिनों से परिवार सो भी नहीं पा रहा था। लोग जमीन पर पैर रखने से भी कांप रहे थे।

4 of 5
संतकबीरनगर में एक घर में मिले 40 सांप। - फोटो : अमर उजाला।
इस बीच विजय यादव ने सांप पकड़ने वाली टीम को जानकारी देकर मद्द के लिए बुलाया। टीम ने वहां पहुंचकर कई घंटे तक की मशक्कत के बाद सांपों को पकड़कर बोरी में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सापों को देखने के लिए पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
राहत की बात यह रही कि सांप ने किसी भी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। घर से सांप निकल जाने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें