ऑल इंडिया पंडित नेहरू सिंगल विकेट टूर्नामेंट खेलने 39 साल पहले छह मार्च 1982 को भारतीय क्रिकेट टीम रेलवे स्टेडियम में उतरी थी। कपिल ने सेमीफाइनल और फाइनल में आतिशी बल्लेबाजी की थी। फाइनल में उन्होंने करीब 30 हजार दर्शकों के बीच कानपुर के विकेटकीपर बल्लेबाज और वर्तमान में आईपीएल के रेफरी सुनील चतुर्वेदी को आसानी से हरा दिया था। कपिल ने इस मैच 6 छक्कों मारकर 63 रन बनाए थे जबकि सुनील ने 5 चौके की मदद से 37 रन बनाए थे। लेकिन दो बार आउट होने से 8 रन घट गया और स्कोर 29 रन पर आ गया।
सबसे रोमांचक था कपिल और मदन लाल का मुकाबला
सेमीफाइनल मैच में मदन लाल और कपिल देव के बीच कड़ा मैच हुआ। दोनों ने 4 ओवर में 26-26 रन बनाए थे, मैच टाई हो गया। दोबारा खेला गया, जिसमें कपिल ने आक्रामक बल्लेबाजी कर 42 रन बनाए, जिसमें तीन लगातार छक्के शामिल थे। जवाब में मदन लाल 20 रन ही बना सके।