फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला प्रथमा 2024: काबिलियत से हासिल किया मुकाम...ऐसी नारी शक्ति का हुआ सम्मान

Mon, 28 Oct 2024 01:06 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

अमर उजाला प्रथमा-2024: खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा, उद्योग सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं 19 महिलाओं सांसद रवि किशन ने एक-एक कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के साथ शहर के गणमान्य हस्तियों ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर किया। इसके बाद सांसद ने एक-एक कर 18 महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
1 of 7
अमर उजाला प्रथमा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला प्रथमा-2024 के अंतर्गत आयोजित नारी सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी काबिलियत से एक मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

2 of 7
सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुख्य अतिथि सदर सांसद रवि किशन शुक्ल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो भेंट किए। मोहद्दीपुर स्थित होटल रेडिसन ब्लू में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा, उद्योग सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं 19 महिलाओं सांसद रवि किशन ने एक-एक कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

3 of 7
अमर उजाला प्रथमा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुख्य अतिथि के साथ शहर के गणमान्य हस्तियों ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर किया। इसके बाद सांसद ने एक-एक कर 18 महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

4 of 7
अमर उजाला प्रथमा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं महिलाएं: सांसद
मुख्य अतिथि सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि आज की महिला सब कुछ कर सकती हैं। इसीलिए उसे जननी कहा जाता है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं को अब किसी भी मामले में कमतर नहीं आंका जा सकता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
अमर उजाला प्रथमा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सांसद ने कहा कि मुझ पर नारी शक्ति की बहुत कृपा है। जो भी हूं उसमें नारी शक्ति का योगदान है। कलाकार के रूप में 34 साल बाद कोई फिल्म ऑस्कर में गई है। इसकी डायरेक्टर भी महिला अमृता राव हैं। ये फिल्म भी नारी शक्ति पर समर्पित है। कलाकारों के लिए सबसे बड़ा अवाॅर्ड ऑस्कर होता है।
 
विज्ञापन

6 of 7
अमर उजाला प्रथमा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यह उसके लिए चारों धाम की यात्रा की तरह है। यहां पर उन नारी शक्तियों को सम्मानित किया जा रहा है जिन्होंने बहुत लोगों को आगे की राह दिखाई है। यह अवाॅर्ड देते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। इसके लिए अमर उजाला परिवार के प्रति आभार है।
ये हैं स्पॉन्सर्स
अमर उजाला के इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स हैं। पाॅवर्ड बाय एचपी चिल्ड्रेंस एकेडमी, रेडियो पार्टनर बिग एफएम एवं सह प्रायोजक मंगरीश वेलफेयर ट्रस्ट, जेपी एजुकेशन एकेडमी, स्कूल एसोसिएशन गोरखपुर, हेल्थ प्लस डायग्नोस्टिक्स एंड इमेजिंग और पूर्वांचल पब्लिक स्कूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमर उजाला प्रथमा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इनको किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या यादव, टेनिस खिलाड़ी शगुन कुमारी, गीडा में फूड आईटम की फैक्टरी लगाने वाली वंदना अग्रवाल, नंदिनी रूंगटा, कबड्डी कोच विजय लक्ष्मी सिंह, समाजसेविका सुधा मोदी, हॉकी खिलाड़ी दीक्षा तिवारी, फैंसी पैकिंग के डिब्बे बनाने वाली संगीता पांडेय, वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. मधु गुलाटी, समाजसेविका करुणा भदानी, उद्यमी हीरल अग्रवाल, रोली नरायन, ऐश्प्रा ग्रुप की डायरेक्टर वंदना सराफ, जीएम एकेडमी की प्रिंसिपल राजश्री मिश्रा, एचपी चिल्ड्रेंस एकेडमी की डायरेक्टर चांदनी शाही, हेल्थ प्लस डायग्नोस्टिक इमेजिंग की डायरेक्टर डॉ. सोनल गोयल, मांगरीश वेलफेयर ट्रस्ट की ट्रस्टी स्मिता श्रीवास्तव और उद्यमी जानकी मिश्रा शामिल रहीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें