मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स: मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले इसके ले आउट का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने लॉन टेनिस कोर्ट का जायजा लिया। शूटिंग रेंज का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने निशाना भी लगाया। उन्होंने अब तक हुए निर्माण कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी काम बाकी रह गए हैं, उन्हें भी अगले माह के अंत तक पूरा कर लिया जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भाटी विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने इसका निर्माण कार्य अगले माह (नवंबर) के अंत तक गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
2 of 7
निरीक्षण करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इस मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा 2 एकड़ भूमि पर 5.23 करोड़ रुपये की लागत से विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
निशाना लगाते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इसका निर्माण कार्य 24 जुलाई 2023 को शुरू हुआ था।
4 of 7
निरीक्षण करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार को निरीक्षण करने पहुंचे सीएम योगी को जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि वर्तमान में 90 फीसद से अधिक कार्य कराया जा चुका। यहां इंडोर गेम्स के लिए जिम, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, बैडमिंटन कोर्ट, शूटिंग रेंज, मल्टी परपज हाल का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
निरीक्षण करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आउटडोर गेम्स के लिए रनिंग ट्रैक, लॉन टेनिस कोर्ट का काम भी पूरा हो गया है। वॉलीबॉल और कुश्ती कोर्ट तैयार किया जा रहा है तथा टॉयलेट ब्लॉक में फिनिशिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
निरीक्षण करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर के जरूरी काम भी पूरे हो गए हैं। मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले इसके ले आउट का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने लॉन टेनिस कोर्ट का जायजा लिया।
शूटिंग रेंज का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने निशाना भी लगाया। उन्होंने अब तक हुए निर्माण कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी काम बाकी रह गए हैं, उन्हें भी अगले माह के अंत तक पूरा कर लिया जाए ताकि खेल प्रतिभाओं को प्रैक्टिस के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म मिल सके।