बीसीजी (बैसिलस कैलमेट गुएरिन) टीका को कोरोना से बचाव में कारगर बताया जा रहा है। ऐसे में शासन ने निर्देश दिया है कि पहले चरण में 102 और 108 एंबुलेंस कर्मियों को यह टीका लगाया जाए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने इसके लिए सभी सीएमओ को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay/Social media
जानकारी के मुताबिक, नोएडा स्थित कोविड अस्पताल के प्रभारी ने बीसीजी टीका पर शोध किया है। शोध के तहत उन्होंने 80 स्वास्थ्य कर्मियों को बीसीजी का टीका लगाया था।
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इन कर्मियों को कोरोना का संक्रमण नहीं हुआ। जिन 150 लोगों को टीका नहीं लगाया गया था, उनमें कई संक्रमण का शिकार हो गए। यह शोध चार नवंबर को इंडियन जनरल अप्लाइड रिसर्च में प्रकाशित भी हुआ।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इसके बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और शासन ने इसे संज्ञान में लेते हुए पहले चरण में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों को बीसीजी टीका लगाने का निर्देश दिया है।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से यह टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। जल्द ही कर्मियों की सूची तैयार कर टीका लगवाया जाएगा।