प्रेसवार्ता करते पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चन्द्र वीर रमण साथ में सीपीआरओ पंकज सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
एयरपोट की तर्ज पर रेलवे स्टेशन पर एयर कॉन्कोर्स के साथ मल्टी लेवल पार्किग, फूड प्लाजा शापिंग माल, होटल, अस्पताल के साथ आने वाले एवं जाने वाले यात्रियों के आवागमन के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन को बस स्टैंड एवं भविष्य में बनने वाले मेट्रो स्टेशन के साथ जोड़ने का प्रस्ताव है।
प्लेटफॉर्म के ऊपर रूफ प्लाजा बनेगा। इसी प्रकार स्टेशन के उत्तरी गेट से सीधे प्लेटफार्म नंबर नौ, आठ और सात पर पहुंचा जा सकेगा। प्लेटफार्मों तक पहुंचने वाले यात्रियों के लिए उत्तरी गेट से प्लेटफार्म नंबर नौ के ऊपर बनने वाले रूफ प्लाजा तक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुनर्विकास का कार्य खुद रेलवे कर रही है। ऐसे में यात्रियों से किसी भी तरह का अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा और न ही प्लेटफार्म टिकट के शुल्क में ही वृद्धि की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग की चूक, मानक से कम भेजा वैक्सीन का नमूना