फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में 100.47 फीसदी हुआ कोरोना टीकाकरण, 2539 ने लगवाई वैक्सीन

Fri, 19 Feb 2021 09:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में बूस्टर डोज लगवाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों में शुक्रवार को जबरदस्त उत्साह देखा गया। 22 जनवरी को वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके 2110 स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी डोज लगवाई है। इनके अलावा 429 स्वास्थ्यकर्मी व फ्रंटलाइन वर्कर भी पहली डोज लगवाने के लिए बूथों पर पहुंचे। जहां उन्हें टीका लगवाया गया। इसकी वजह से टीकाकरण 100.47 फीसदी रहा। टीकाकरण के लिए लिए 33 बूथों पर 2527 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था।


 
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज सहित कुल ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में मिलाकर कुल 33 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर में सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय व जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एके पांडेय ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। जिला अस्पताल में एसीएमओ डॉ. एसएन त्रिपाठी, डॉ. नंद कुमार, डॉ. ए चौधरी, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार शाही, हेल्थ सुपरवाइजर केपी शुक्ला, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी केएन बरनवाल व प्रधान सहायक आइडी सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।



 
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
इनके अलावा नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। नगर आयुक्त ने फ्रंट लाइन वर्करों से अपील की है कि जिनका नाम कोविड टीकाकरण की सूची में शामिल है, वह लोग जरूर टीका लगवाएं। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। इसका कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है।

 

4 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
बूस्टर डोज लगवाने के बाद करते रहे निरीक्षण
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर में सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बूस्टर डोज लगवाया। आधे घंटे तक वह डॉक्टरों की निगरानी में रहे। इसके बाद वह अन्य बूथों का निरीक्षण करने निकल पड़े। इसके अलावा जिला अस्पताल के बूथ का प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसी श्रीवास्तव, जिला महिला अस्पताल के बूथ का प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. माला कुमारी सिन्हा और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डॉ. गणेश कुमार ने निरीक्षण किया। साथ ही निर्देश दिया कि टीकाकरण में कोई भी दिक्कत होने पर तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय पहली बार सौ फीसदी से अधिक टीकाकरण हुआ है। यह शुभ संकेत है। लोग टीकाकरण के प्रति जागरूक हो रहे हैं। इसके अलावा अब तक तीसरे चरण के टीकाकरण की तैयारी शुरू कर दी गई है। लोगों से अपील की जा रही है कि लोग अपना नंबर आने पर टीका जरूर लगाएं। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें