Yoga Day PM Modi Outfit And Scarf: हर साल 21 जून को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाती है। इस दौरान विश्व गुरु भारत के अलग-अलग हिस्सों से योग दिवस की अद्भुत तस्वीरें सामने आती हैं। सबसे अधिक ध्यान आकर्षित करते हैं योग करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। योग दिवस 2025 में पीएम मोदी ने 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशाखापट्टनम में मनाया और एक बार फिर उनका लुक खास रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने सफेद और नीले रंग का ट्रैक सूट पहना, जिसके साथ उनके गले में दिखा वही खास गमछा, जो वह हर साल योग दिवस पर पहनते हैं। पीएम मोदी का गमछा प्रेम जग जाहिर है लेकिन उनका गमछा कोई आम गमछा नहीं, बल्कि खास असमी गमछा, जिसे स्थानीय भाषा में गमोसा कहा जाता है। आइए जानते हैं पीएम मोदी के खास गमछे की खासियत।