फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neena Gupta Bold Looks: नीना गुप्ता के ये बोल्ड लुक्स देख आप भी कहेंगे कि 'उम्र सिर्फ नंबर है'

Fri, 20 Jun 2025 05:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Neena Gupta Bold Looks: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता जल्द पंचायत सीरीज के सीजन 4 में धमाल मचाने को तैयार है। सीरीज में साड़ी में दिखने वालीं नीना गुप्ता के ग्लैमरस लुक्स पर आपको भी एक नजर डालनी चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 7
नीना गुप्ता के ये बोल्ड लुक्स देख आप भी कहेंगे कि 'उम्र सिर्फ नंबर है' - फोटो : instagram
Neena Gupta Bold Looks: अमेजन की मोस्ट अवेटेड पंचायत सीरीज का सीजन 4 एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार है। इस सीरीज में फिर से एक बार रघुवीर यादव, नीना गुप्ता और जितेंद्र त्रिपाठी जैसे टॉप स्टार्स दिखाई देंगे। हाल ही में इसका ट्रेलर भी लॉन्च हो गया है, जिसे देखकर लोगों का उत्साह काफी बढ़ गया है।

इस सीरीज में प्रधान जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता को तो हर कोई जानता ही है। वो बेव सीरीज में जितने सादगी भरे लुक में रहती हैं, उनका असल अंदाज उतना ही अलग है।

सोशल मीडिया पर अक्सर उनके स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक्स देखने को मिलते हैं, जो उनके आत्मविश्वास और फैशन सेंस को दर्शाते हैं। उनके बोल्ड लुक्स को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। यहां हम आपको उनके कुछ ऐसे ही लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
लेटेस्ट है ये लुक - फोटो : instagram-Neena Gupta
लेटेस्ट है ये लुक

‘मेट्रो इन दिनों’ के ट्रेलर इवेंट लॉन्च में नीना गुप्ता काफी बोल्ड अंदाज में नजर आईं। एक्ट्रेस के इस आउटफिट को उनकी बेटी मसाबा गुप्ता के फैशन लेबल ने डिजाइन किया था। इस इवेंट में उन्होंने एक व्हाइट डीप नेक गाउन और गोल्डन ब्रालेट पहनी थी, जिसे "बिस्किट ब्रा" भी कहते हैं। उनका ये अंदाज वैसे तो काफी बोल्ड था, पर लोगों को ये ज्यादा खास पसंद नहीं आया।
विज्ञापन

3 of 7
श्रग विद शॉर्ट व्हाइट ड्रेस - फोटो : instagram-Neena Gupta
श्रग विद शॉर्ट व्हाइट ड्रेस

ऐसा लगता है कि सफेद रंग नीना गुप्ता को काफी प्रिय है, इसलिए वो आए दिन सफेद रंग का आउटफिट ही पहनती हैं। इस तस्वीर में भी सफेद शॉर्ट ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट श्रग कैरी किया है, जो देखने में कमाल का लग रहा है। इसके साथ पर्ल एक्सेसरीज उनके लुक को कमाल का बना रही है। 

4 of 7
फ्लोर लेंथ ड्रेस - फोटो : instagram-Neena Gupta
फ्लोर लेंथ ड्रेस

फ्लोर लेंथ ड्रेस हर किसी को जचती है। ऐसे में नीना गुप्ता पर भी ये डीप नेक फ्लोर लेंथ ड्रेस कमाल की लग रही है। इसके साथ उन्होंने चेक वाला लॉन्ग श्रग पहना है, जिस कारण उनकी ड्रेस काफी हाइलाइट हो रही है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। आप भी चाहें तो ऐसा लुक कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
फ्लोरल ड्रेस - फोटो : instagram-Neena Gupta
फ्लोरल ड्रेस

बारिश का मौसम है तो अगर आप इस मौसम में कुछ अलग पहनने का सोच रही हैं तो ऐसी शॉर्ट फ्लोरल ड्रेस कैरी करें। ऐसी फ्लोरल ड्रेस के साथ बूट्स देखने में कमाल के लगेंगे। नीना गुप्ता ने भी अपने लुक को पूरा करने के लिए बूट्स पहने हैं और आंखों पर काला चश्मा भी लगाया है। 
विज्ञापन

6 of 7
शॉर्ट्स विद ओवरसाइज शर्ट - फोटो : instagram-Neena Gupta
शॉर्ट्स विद ओवरसाइज शर्ट

इस तरह का लुक तो युवा लड़कियों को काफी पसंद आता है। ऐसे में जब नीना गुप्ता ने इस लुक में अपनी तस्वीरें साझा कीं तो हर कोई उनके इस लुक पर जैसे फिदा ही हो गया। व्हाइट रंग के शॉट्स के साथ व्हाइट रंग की ही ओवरसाइड शर्ट उनकी खूबसूरती को काफी बोल्ड बना रही है। इसके साथ उन्होंने सफेद रंग के ही फुटवियर पहने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ब्लैक ड्रेस लुक - फोटो : instagram-Neena Gupta
ब्लैक ड्रेस लुक

नजर डालें उनके ब्लैक ड्रेस लुक पर तो ये देखने में काफी प्यारी लग रही है। इसके साथ गले हैवी चोकर पहनते हुए हाथ में एके बैग कैरी किया है, जिस कारण उनका लुक काफी हाइलाइट हो रहा है। ऐसा लुक आप भी किसी पार्टी में बड़ी ही आसानी से कैरी कर सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें