फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2023: इस साल लोगों को पसंद आया इन अभिनेत्रियों का ब्राइडल लुक, आप भी ले सकती हैं टिप्स

Thu, 28 Dec 2023 04:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर बात करें 2023 की तो इस साल परिणीति चोपड़ा, कियारा आडवाणी, अथिया शेट्टी समेत कई अभिनेत्रियां शादी के बंधन में बंध गई हैँ। 
विज्ञापन
1 of 6
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
Year Ender 2023: शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। फिर चाहे वो कोई बड़ी अभिनेत्री हो, या फिर हो कोई आम लड़की। फर्क बस इतना रहता है कि जब भी किसी अभिनेत्री की शादी होती है, तो उसके बाद होने वाली दुल्हनें उनके ब्राइडल लुक्स से टिप्स लेती रहती हैं। कई अभिनेत्रियों के लुक्स तो ऐसे होते हैं, जिनके चर्चे सालों-साल चलते रहते हैं।

इसी क्रम में अगर बात करें 2023 की तो इस साल परिणीति चोपड़ा, कियारा आडवाणी, अथिया शेट्टी समेत कई अभिनेत्रियां शादी के बंधन में बंध गई हैं। इन सभी ने अपनी शादी के दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सभी अभिनेत्रियों का ब्राइडल लुक बेहद ही खूबसूरत था।

चाहे बात करें इनकी ज्वेलरी की, या बात करें उनके शादी के जोड़े की, उनका सब कुछ बेहद ही खास था। इसी के चलते आज हम आपको 2023 में शादी के बंधन में बंधने वाली उन अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें लोगों ने भी जमकर प्यार दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी 

इसी साल की शुरुआत में 7 फरवरी की रात सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी वेडिंग की खास फोटोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अपनी शादी में सिद्धार्थ और कियारा ने मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे। दुल्हन बनीं कियारा के लहंगे से लेकर उनकी ज्वेलरी भी काफी हटकर लग रही थी।

उन्होंने अपने खास दिन के लिए पेस्टल पिंक रंग का लहंगा चुना था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने लहंगे के साथ डायमंड का हैवी नेकपीस पहना था। कियारा ने अपने बालों में एक बन बनाया था, जिस पर डार्क पिंक फूल लगे थे। अभिनेत्री का मेकअप भी काफी लाइट था, जिस वजह से वो बला की खूबसूरत दिख रहीं थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
परिणीति चोपड़ा

 परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लिए। उन्होंने अपनी शादी के दिन के लिए मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा कैरी किया था। इस आइवरी और गोल्ड शेड के लहंगे में एक्ट्रेस काफी क्लासी और प्यारी लग रही थीं।

अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने काफी हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को भी खुला रखा था। उनकी खूबसूरती में उनके मिनिमल मेकअप ने चार चांद लगाए। 

4 of 6
Year Ender 2023 - फोटो : insta
अथिया शेट्टी 

साल की शुरुआत में 23 जनवरी के दिन अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए। शादी का ये कार्यक्रम बेहद की करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच संपन्न हुआ। अपने वेडिंग डे पर अथिया ने अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। 

पिंक कलर के इस लहंगे पर जरदोजी का काफी भारी काम था। इसके साथ उन्होंने काफी हैवी ज्वेलरी के साथ लाइट मेकअप कैरी किया था। एक्ट्रेस ने अपने लहंगे से साथ फुल स्लीव का ब्लाउज कैरी किया था, जिस पर भी काफी भारी काम था। 
विज्ञापन

5 of 6
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
नताशा स्टेनकोविक

भले ही हार्दिक पांड्या नताशा के साथ लॉकडाउन के समय में ही शादी कर चुके हैं, लेकिन इस साल उन्होंने अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ दोबारा सात फेरे लिए। ये शादी बेहद ही धूमधाम से की गई थी। अदाकारा के लिए भारत के नामी फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने उनकी शादी का लहंगा डिजाइन किया था।

इस हैवी से लहंगे में नताशा गजब की खूबसूरत लग रही थीं। वरमाला के समय उन्होंने गोल्डन एंड रेड कलर का लहंगा कैरी किया था, जिस पर काफी भारी काम था। चटक लाल दुपट्टे से उनका वेडिंग लुक और ज्यादा खूबसूरत लग रहा था। इसके साथ उन्होंने हैवी सा नेकपीस पहना था और अपने मेकअप को न्यूड ही रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
मसाबा गुप्ता

साल की शुरुआत में ही मसाबा गुप्ता ने अपने बॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा के साथ बेहद ही गुपचुप तरीके से शादी की। मसाबा का वेडिंग लुक भी काफी अलग और खूबसूरत था। पिंक कलर के शादी के जोड़े में मसाबा काफी खूबसूरत लग रही थीं।

एक्ट्रेस ने अपने खास दिन के लिए ब्रांड हाउस ऑफ मसाबा का रानी कोर लहंगा सेट कैरी किया, जो खासतौर पर उनके लिए ही तैयार किया गया है। इसके साथ ही बात करें गहनों की तो उन्होंने अपने स्पेशल दिन अपनी मां नीना गुप्ता की ट्रेडिशन ज्वेलरी शादी पर पहनी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें