Year Ender 2023: ये साल अपने आखिरी पड़ाव पर है, ऐसे में लोग नए साल यानी कि 2024 के स्वागत में जुट गए हैं। हर कोई बड़ी ही बेसब्री के साथ नए साल का स्वागत कर रहा है। हर साल समय के साथ-साथ फैशन भी बदलता रहता है। अगर बात करें मैटरनिटी फैशन की, तो अब समय बदल गया है। जहां पहले महिलाएं अपना बेबी बंप छिपा कर रखती थीं, वहीं आज के समय में हर महिला अपने बेबी बंप को जमकर फ्लॉन्ट करती हैं।
ऐसे में आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें इस साल मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। दरअसल, इस साल टीवी से लेकर बॉलीवुड तक की कई अभिनेत्रियां मां बनीं। इन अभिनेत्रियों ने एक से बढ़कर एक ऐसी खूबसूरत ड्रेस पहनीं, जो गर्भवती महिलाओं के लिए परफेक्ट विकल्प हैं। उन्होंने गर्भावस्था लुक्स का नया ट्रेंड सेट किया। हालांकि बहुत से लोगों ने उन्हें ट्रोल किया लेकिन ज्यादातर लोगों ने उनपर जमकर प्यार बरसाया।