फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2021: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों का करवा चौथ लुक आया सामने, देखें तस्वीरें

Mon, 25 Oct 2021 08:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
karwa chauth 2021 - फोटो : Instagram/yamigautam
करवा चौथ का पर्व हर महिला के लिए ख़ास होता है, फिर वो चाहे आम साधारण परिवारों की महिलाएं हों या फिर कोई फिल्मी कलाकार। करवा चौथ के लिए कई अभिनेत्रियों और सेलेब्स की पत्नियों ने भी ख़ास तैयारी की हुई है। चाँद को देख कर उपवास तोड़ने, पति की लंबी उम्र के लिए पूजा करने पर सोलह श्रृंगार करके सेलेब्रेटीज भी तैयार हैं। इसी कड़ी में करवा चौथ में चांद दिखने से पहले यामी गौतम और मीरा राजपूत की तस्वीरें सामने आईं। तस्वीरों में दोनों ही करवा चौथ की पूजा के लिए सज धज कर तैयार दिखीं। यामी गौतम और मीरा राजपूत का करवा चौथ लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। जहां यामी गौतम का ये पहला करवा चौथ है, जिसे लेकर उनकी तस्वीरों में उत्सुकता साफ दिख रही है, तो वहीं मीरा राजपूत भी पूजा की छलनी लिए चांद के दीदार करने के इंतजार में नजर आ रही हैं। आइए देखते हैं बॉलीवुड की हसीनाओं का करवा चौथ पर लुक। 
विज्ञापन

2 of 4
यामी गौतम का करवा चौथ लुक - फोटो : Instagram/yamigautam
यामी गौतम का करवा चौथ लुक

यामी गौतम का ये पहला करवा चौथ है। यामी ने अपनी करवा चौथ लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देख सकते हैं कि यामी ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। भारतीय पारंपरिक साड़ी स्टाइल में यामी निखर कर सामने आ रही हैं। यामी की साड़ी में गोल्डन बॉर्डर और प्रिंट बने हैं। बनारसी स्टाइल इस साड़ी के साथ यामी ने डाउन टाउन इयररिंग्स कैरी कर रखे हैं। माथे पर लाल बिंदी, रेड लिपस्टिक और पतला सा मंगलसूत्र पहने यामी गौतम का ये लुक काफी प्यारा लग रहा है।   
विज्ञापन

3 of 4
मीरा राजपूत का करवा चौथ लुक - फोटो : Instagram/mira.kapoor
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी करवा चौथ के दिन शाम को स्पाॅट की गईं। मीरा राजपूत पिंक कलर के शरारा और शाॅर्ट कुर्ते में नजर आ रही हैं। मीरा ने अपने हाथों में पूजा की छलनी ले रखी है। वहीं फेस मास्क लगा रखा है। 
विज्ञापन

4 of 4
शिल्पा शेट्टी करवा चौथ लुक - फोटो : instagram/theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी करवा चौथ लुक की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने लाल रंग की खूबसूरत कुर्ती पहनी हुई है। हाथों में लाल चूड़ा, माथे पर लाल बिंदी, सिंदूर और मंगलसूत्र लुक में शिल्पा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें