फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Saree Day: काफी महंगी होती हैं ये पांच साड़ियां, एक की कीमत तो चालीस लाख से भी ज्यादा

Sat, 21 Dec 2024 10:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में साड़ियों की विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण यहां कई प्रकार की साड़ियां पाई जाती हैं, जिनमें से कुछ बेहद महंगी और अनोखी होती हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
काफी महंगी होती हैं ये पांच साड़ियां - फोटो : अमर उजाला
World Saree Day 2024: हर भारतीय महिला के लिए साड़ी काफी खास परिधान होता है। इसे वो शादी-विवाह से लेकर पार्टियों में भी कैरी करना पसंद करती हैं। आजकल तो समय ऐसा है कि जो विदेशी महिलाएं भारत घूमने आती हैं, वो भी साड़ी ही पहनना पसंद करती हैं। लोगों को लगता है कि साड़ी काफी सस्ती आती हैं, जबकि ऐसा नहीं है। भारत में कई इस तरह की साड़िया भी बनती हैं, जो लाखों रुपये की आती हैं।

साड़ियों को विदेशों में भी प्रचलित करने के लिए हर साल 21 दिसंबर के दिन साड़ी डे मनाया जाता है। वर्ल्ड साड़ी के मौके पर हम आपको भारत में मिलने वाली सबसे महंगी साड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी इन साड़ियों के बारे में जान सकें। ये सभी साड़ियां अपने जटिल काम की वजह से काफी महंगी आती हैं और इनपर काम काफी महीन होता है। 
विज्ञापन

2 of 6
कांचीपुरम सिल्क साड़ी - फोटो : Instagram
कांचीपुरम सिल्क साड़ी

कांचीपुरम की ये साड़ियां मूलरूप से तमिलनाडु में बनाई जाती हैं और इनमें असली सोने व चांदी की जरी का उपयोग होता है। इनकी गुणवत्ता और बुनाई कला इन्हें खास बनाती है। कीमत की बात करें तो कांचीपुरम सिल्क की कीमत साड़ी 1 लाख से 40 लाख रुपये तक की होती है। इसकी कीमत इसके जरी के काम पर निर्भर करती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
बनारसी सिल्क साड़ी - फोटो : instagram
बनारसी सिल्क साड़ी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी की यह साड़ियां जटिल जरी वर्क और रिच सिल्क से बनी होती हैं। यह शादी और विशेष अवसरों पर पहनी जाती हैं। खासतौर पर बनारसी सिल्क की साड़ियां नई दुल्हनों को चढ़ाई जाती हैं। इन साड़ियों की कीमत 5,000 से ₹10 लाख तक होती है। बनारसी सिल्क की साड़ी देखने में काफी कमाल की होती है। 
 

4 of 6
पाटन पटोला - फोटो : instagram
 पाटन पटोला

गुजरात की यह साड़ियां डबल-इकट तकनीक से बनाई जाती हैं। यह साड़ी अपनी जटिल बुनाई, शानदार डिजाइन, और समृद्ध सांस्कृतिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। इसके खास काम की वजह से ही इसे तैयार होने में 6 महीने से एक साल तक का समय लग जाता है। आमतौर पर इसकी कीमत 2 लाख से ₹10 लाख तक होती है। 
विज्ञापन

5 of 6
जरी कोटा साड़ी - फोटो : instagram
 जरी कोटा साड़ी

राजस्थान की जरी कोटा साड़ियां अपनी हल्की बनावट और आकर्षक जरी वर्क के लिए मशहूर हैं। ये साड़ियां देखने में बेहद रॉयल लगती हैं। मूलरूप से इनकी कीमत 5 हजार रुपये से से 5 लाख तक होती है। इस तरह की साड़ियां ज्यादातर महिलाएं शादी-विवाह में पहनना पसंद करती हैं। 
   
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
असम की मूंगा सिल्क साड़ी - फोटो : instagram
असम की मूंगा सिल्क साड़ी

मूंगा सिल्क साड़ी असम की शान और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इसे दुनिया के सबसे उत्कृष्ट और टिकाऊ रेशमों में से एक माना जाता है। असम का यह सिल्क पूरी तरह से प्राकृतिक होता है और इसे खासतौर पर असमिया रेशम के कारीगरों द्वारा तैयार किया जाता है। इन साड़ियों की कीमत भी 10,000 रुपये से लेकर 1,00,000 रुपये तक होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें