फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Fashion: दुल्हन को तोहफे में देनी है पायल, यहां देखें खूबसूरत डिजाइन

Tue, 21 Nov 2023 10:10 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप दुल्हन को पायल तोहफे में देना चाहते हैं, तो हम आपको इसके कुछ लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Wedding Fashion - फोटो : instagram
Wedding Fashion: हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है। शादी की तारीख तय होते ही दुल्हन के घर वाले अपनी लाडली के खास दिन को और खास बनाने में जुट जाते हैं। हल्दी-मेहंदी से लेकर विदाई तक के लिए दुल्हन खास तैयारी करती है। इसमें उसका साथ घर वालों के साथ-साथ दोस्त और रिश्तेदार भी करते हैं। शादी की तैयारी करने के साथ हर घर में दुल्हन को विदाई के वक्त तोहफा देने का रिवाज भी होता है।

हर कोई ये चाहता है कि वो दुल्हन को कुछ ऐसा दें, जिसका इस्तेमाल वो शादी के बाद भी कर पाए। ज्यादातर लोगों को इसके लिए पायल सबसे सही विकल्प लगती है, क्योंकि शादी के बाद दुल्हनें काफी मन से पायल पहनती हैं। पायलों की मधुर आवाज मन को अलग सा सुकून देती है।

एक समय था, जब सिर्फ चांदी की पायलें ही पसंद की जाती थी, पर अब समय बदल गया है। अब बाजार में एक से बढ़कर एक खूबसूरत पायलों के डिजाइन देखने को मिलते हैं। अगर आप भी किसी दुल्हन को पायल तोहफे में देने का सोच रही हैं, तो हम आपको इसके लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Wedding Fashion - फोटो : instagram
दुल्हा-दुल्हन वाली पायल

अगर आप कुछ ऐसा डिजाइन खोज रहे हैं, जिसमें शादी की निशानी बनी हो तो ये एक बेहतर विकल्प है। इस तरह की पायल आपको ऑर्डर देकर बनवानी पड़ सकती है। 
विज्ञापन

3 of 7
Wedding Fashion - फोटो : instagram
बारीक काम वाली पायल

इस तरह के बारीक काम वाली पायल देखने में काफी खूबसूरत लगती है। आप इसे अपने हिसाब से ऑर्डर देकर भी बनवा सकते हैं। ये देखने में कमाल की लगती है।

4 of 7
Wedding Fashion - फोटो : instagram
रोजाना इस्तेमाल के लिए

अगर आप पायल का कोई ऐसा डिजाइन खोज रहे हैं, जिसे दुल्हन रोजाना में पहन पाए तो ये एक बेहतर विकल्प है। आमतौर पर इस तरह की पायलें महिलाएं घरों में पहनती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Wedding Fashion - फोटो : instagram
हल्की सी पायल

आजकल की लड़कियों को ज्यादा भारी चीजें पसंद नहीं आतीं। ऐसे में आप दुल्हन के लिए इस तरह की हल्की सी पायल भी खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Wedding Fashion - फोटो : instagram
मोती लगी पायल

सोने की लेयर के साथ इस तरह की महीन मोतियों वाली पायल देखने में कमाल की लगती है। आप चाहें तो मोतियों के बीच-बीच में हल्के घुंघरू भी लगवा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Wedding Fashion - फोटो : instagram
बिछिया के जुड़ी पायल

इस तरह की पायल दुल्हनों को काफी पसंद आती है। इससे बिछिया जुड़ा रहता है। मेहंदी लगे पैरों में ये देखने में काफी खूबसूरत लगती है। इसे आप अपने बजट के हिसाब के हल्का या भारी बनवा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें