Wedding Fashion: एक समय था, जब होने वाली दुल्हनें सज-संवर के अपने कमरे में बैठी रहती थीं। उन्हें बस रस्मों के लिए ही बाहर निकाला जाता था, लेकिन अब वक्त बीत गया है। आज के समय में होने वाली दुल्हन अपनी शादी की हर रस्म में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं और खूब एन्जॉय करतीं हैं।
शादी के पहले होने वाले कार्यक्रमों की बात करें तो हल्दी और मेहंदी तो हर घर में होती है, लेकिन इसके साथ जो सबसे स्पेशल होती है, वो होती है संगीत की शाम। संगीत की शाम दुल्हन को स्पेशल फील कराने कराने के लिए होती है। इस दिन हर होने वाली दुल्हन काफी अच्छे से तैयार होती है।
ज्यादातर होने वाली दुल्हनें अपनी शादी से पहले संगीत की शाम में भी लहंगा पहनना पसंद करती हैं। वैसे तो लहंगा पहनना सबसे सही विकल्प होता है, लेकिन कई बार ये आपको मुश्किल में डाल सकता है। दरअसल, संगीत के कार्यक्रम मे जमकर धमाल होता है। ऐसे में संगीत के लिए लहंगा खरीदते वक्त आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।