फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Makeup Tips: सर्दियों में मेकअप करते वक्त जरूर करें इन चीजों का इस्तेमाल, वरना अजीब दिखेगा चेहरा

Tue, 21 Nov 2023 03:48 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दियों के मौसम में मेकअप करते वक्त कुछ चीजों का इस्तेमाल जरूर करें, ताकि आपका चेहरा खूबसूरत दिखे। 
विज्ञापन
1 of 5
Winter Makeup Tips - फोटो : Istock
Winter Makeup Tips: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जिसे ये मौसम पसंद नहीं होगा। इस मौसम में लोग घूमने को निकलते हैं और इसी मौसम में सबसे ज्यादा शादियां होती हैं। ऐसे में इस मौसम में महिलाओं को मेकअप करने के काफी मौकेे आते हैं।

इसी मौसम में चेहरे पर कई तरह के बदलाव होते हैं, जिसका असर मेकअप पर दिखने लगता है। दरअसल, सर्दियों के मौसम में अगर मेकअप करते वक्त थोड़ी सी भी लापरवाही कर दी गई तो चेहरे पर क्रेक दिखने लगते हैं। इसी वजह से चेहरा खूबसूरत दिखने की बजाय अजीब दिखने लगता है।

लोगों की इसी परेशानियों को देखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनको आप सर्दियों में मेकअप करते वक्त ध्यान में रख सकते हैं। इन बातों का ध्यान रखने के बाद आपका चेहरा भी खूबसूरत दिखेगा। इन टिप्स को फॉलो करने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत भी पड़ेगी।
विज्ञापन

2 of 5
Winter Makeup Tips - फोटो : istock
जरूर करें मसाज

सर्दियों के मौसम में अपने चेहरे पर मेकअप करने से पहले मसाज जरूर करें। इससे आपके चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन सही हो जाएगा। मसाज करने के लिए उंगलियों की मदद से चेहरे पर करीब 2 मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करें। इसके बाद आपकी त्वचा मुलायम हो जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Winter Makeup Tips - फोटो : istock
लिक्विड इल्युमिनेटर को ना भूलें

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए सर्दियों के मौसम में भी लिक्विड इल्युमिनेटर का इस्तेमाल करना ना भूलें। आप चाहें तो फाउंडेशन में लिक्विड इल्युमिनेटर मिलाकर लगा सकते हैं, इससे चेहरा ग्लो करेगा और त्वचा मुलायम रहेगी।

4 of 5
Winter Makeup Tips - फोटो : istock
लिपस्टिक से पहले करें ये काम

सर्दियों के मौसम में अगर आप मैट लिपस्टिक लगाते हैं, तो आपके होंठ कुछ देर में ड्राई होने लगते हैं। ऐसे में लिपस्टिक के इस्तेमाल से पहले लिप बाम का इस्तेमाल जरूर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Winter Makeup Tips - फोटो : iStock
ग्लॉसी मेकअप प्रोडक्ट को दें प्राथमिकता 

सर्दियों के मौसम में हमेशा ग्लॉसी मेकअप प्रोडक्ट को ही प्राथमिकता देनी चाहिए। अगर आप मैट प्रोडक्ट का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी स्किन ड्राई दिखने लगेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें