फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Nanak Jayanti 2024: प्रकाश पर्व के मौके पर जा रही हैं गुरुद्वारा तो पहनें इस तरह का सूट, ऐसे हों तैयार

Fri, 15 Nov 2024 01:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज प्रकाश पर्व के दिन यदि आप गुरुद्वारा जा रही हैं तो तैयार होते वक्त अपने लुक का खास ध्यान रखें। 
विज्ञापन
1 of 7
प्रकाश पर्व पर ऐसे हों तैयार - फोटो : instagram
Prakash Parv 2024: आज देशभर में प्रकाश पर्व का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ये दिन सिख समुदाय के लोगों के लिए बेहद अहम होता है। दरअसल, आज ही उनके पहले गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती होती है। उनकी जयंती हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस दिन देश भर के गुरुद्वारों में कीर्तन और पाठ होते हैं। बहुत से लोग तो अपने घरों में भी पाठ कराते हैं।

आज गुरुद्वारों में काफी भीड़ भी होती है। ऐसे में यदि आप भी आज गुरुद्वारा जाने की सोच रही हैं, तो अपने लुक का खास ध्यान रखें। आप आज अलग तरीके से तैयार होकर गुरुद्वारा जा सकती हैं। यहां हम आपको आज के खास दिन पर खास तरह से तैयार होने के कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। ताकि आज आपका लुक ही सबसे प्यारा और सबसे खूबसूरत लगे।
विज्ञापन

2 of 7
प्रकाश पर्व पर ऐसे हों तैयार - फोटो : instagram
पहनें पटियाला

गुरुद्वारा जाने के लिए सबसे पहले पारंपरिक पटियाला सूट पहनें। इस तरह का सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। ऐसे सूट के साथ दुपट्टा या तो गले से चिपकाकर डालें, या फिर आप इसे एक साइड भी डाल सकती है। दुपट्टा लेके गुरुद्वारा जाएंगी तो आपको वहां सिर ढकने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

3 of 7
रंग का रखें ध्यान - फोटो : instagram
रंग हो चमकीला सा

गुरुद्वारा जो सूट पहनकर जा रहीं हैं उसका रंग खास होना चाहिए। काले, नीले रंग के सूट कीर्तन या पाठ में अच्छे नहीं लगते। ऐसे में ध्यान रखें कि यदि आपके सूट का रंग लाल, पीला या हरा होगा तो ये ज्यादा प्यारा दिखेगा। चाहें तो आप पेस्टल रंग के सूट का चयन भी कर सकती हैं।

4 of 7
परांदा पहनें - फोटो : instagram
हेयर स्टाइल हो खास

यदि आपके बाल लंबे हैं तो अपने बालों में परांदा लगाएं। परांदा लगाकर आपके बाल और आपका लुक दोनों ही अच्छा दिखेगा। परांदा आप तब भी लगा सकती हैं, यदि आपके बाल छोटे हो। इसके लिए आपको नकली चोटी भी बालों में लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

5 of 7
मेकअप हो खास - फोटो : instagram
मेकअप का रखें ध्यान

अपने इस लुक का खास बनाने के लिए मेकअप का खास ध्यान रखें। हैवी मेकअप आज ट्रेंड में नहीं है, इसलिए न्यूड शेड के मेकअप का ही चयन करें। न्यूड शेड का मेकअप आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
फुटवियर हो सही
पहनें ऐसी फुटवियर

सूट के साथ पैरों में स्लीपर, या फिर मोजरी ही पहनें। ताकि गुरुद्वारा जाकर आपको इसे हाथ से न उतारना पड़े। ये सूट के साथ लगती भी काफी प्यारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
झुमके पहनें - फोटो : instagram
झुमके जरूर पहनें

आपको इस लुक में चार चांद लगाने का काम झुमके करेंगे। झुमकों की वजह से ही आपका लुक एक दम पटोला लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें